Let’s travel together.

अमित शाह से मिलकर बुंदेलखंड की समस्याओं को रखा अभिनेता राजा बुंदेला ने

0 184

(सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट)

भोपाल। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष और अभिनेता राजा बुंदेला ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी अग्निपथ योजना लांचिंग की बधाई दी। उन्होंने इस योजना के जरिए देश के साथ बुंदेलखंड के युवाओं को भी रोजगार उपलब्ध कराने का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर उप्र के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री श्री बुंदेला ने विगत चार साल में उनके द्वारा बुन्देलखण्ड में किए गए सेवा कार्यों से केंद्रीय गृहमंत्री को अवगत कराया व भविष्य में ग्रामीण विकास, बुन्देलखण्ड के अति पिछड़े किसानों को कृषि से संबधित योजनाओं, गरीब परिवार की महिलाओं को मदद, बुंदेलखंड के युवाओं को रोजगार व शिक्षा में मदद और अन्य कई विकासशील योजनाओं पर कार्य करने की आवश्यकता पर ध्यानाकर्षित कराया‌‌। गृहमंत्री ने सभी मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए समय रहते पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
राजा बुंदेला ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री ने बुंदेलखंड के विकास पर विशेष ध्यान दिए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि उप्र व केन्द्र सरकार बुंदेलखंड के चहुंमुखी औद्योगिक और आर्थिक विकास पर फोकस कर रही है। बुंदेलखंड के युवाओं को रोजगारपरक योजनाएं भी चलाई जा रही है। डिफेंस कारीडोर, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे सहित बुंदेलखंड की पर्यटन योजनाओं के विस्तार और नयी योजनाओं का जिक्र करते हुए वादा किया है कि सरकार हर प्रकार से बुंदेलखंड के बारे में गंभीर है।
इस अवसर पर श्री बुंदेला ने केंद्रीय गृहमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |     आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने के लिए ‘पंखुड़ी’ पोर्टल लॉन्च     |     ट्रैक्टर पर ले जाए जा रहे बिजली के पोल कार में घुसे, आर-पार निकले पोल; पति-पत्नी और बच्चा घायल     |     खेती में नई क्रांति, किसान लेजर लैंड लेवलर से समतल कर रहे खेत, पानी और लागत दोनों की बचत     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, चेकिंग देखते ही सीट बेल्ट बांधने लगे चालक     |     पटवारी की लापरवाही से किसान को लाखों की चपत, मूंग पंजीयन नहीं होने से समर्थन मूल्य का लाभ गंवाया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811