मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 से पिपरिया गांव, तहसील नटेरन, जिला विदिशा से 21 युवाओं की एक आस्थावान टीम नंगे पांव पैदल यात्रा पर निकली है। यह दल करीब 220 किलोमीटर की कठिन पदयात्रा तय कर मां नर्मदा के तट तक पहुंचेगा। वहां सभी युवा संक्रांति पर्व पर नर्मदा स्नान कर आस्था की डुबकी लगाएंगे और इसके बाद पुनः ही अपने गांव लौटेंगे।

इस पदयात्रा में शामिल युवाओं का कहना है कि यह यात्रा श्रद्धा, अनुशासन और आत्मशुद्धि का प्रतीक है। लंबी दूरी, ठंड और कठिन रास्तों के बावजूद युवाओं का उत्साह और संकल्प देखते ही बनता है। गांव के लोगों ने भी युवाओं को शुभकामनाएं देकर यात्रा के लिए विदा किया।
यह पदयात्रा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और युवाओं की यह पहल नई पीढ़ी में धार्मिक आस्था और सामूहिक एकता का संदेश दे रही है।