Let’s travel together.

बड़ा वोट बैंक अस्थाई कर्मचारियों का,हो चुके कई बड़े आंदोलन

0 207

अतिथि विद्वान,संविदा,आउटसोर्स, मीटर वाचक आदि की निगाहें सरकार पर

भोपाल। आज प्रदेश में चुनावी बिसात बिछ चुकी है,अपने अपने सतरंज के प्यादे नेता बिछाने में लग गए हैं।घोषणाएं जमकर की जा रही हैं लेकिन आज वर्तमान राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा का विषय बना हुआ है की एक बड़ा वर्ग अस्थाई कर्मचारियों का है अब ये कर्मचारियों का बड़ा वर्ग किस तरफ़ पलटी लेता है देखने की बात है।इस वर्ग में लगभग 12 से 15 लाख कर्मचारी हैं जो पिछले दो दशकों से सरकार से अपने नियनितिकरण की आवाज़ लगातार उठा रहे हैं।महाविद्यालय में रिक्त पदों के विरुद्ध सेवा देने वाले अतिथि विद्वान,संविदा कर्मचारी,आउटसोर्स,बिजली विभाग मीटर वाचक,दैनिक वेतन भोगी,कलेक्टर रेट,अतिथि शिक्षक,अंशकालिक शिक्षक आदि सभी विभागों में इनकी संख्या अच्छी खासी है जो हर चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाते आए हैं।सरकार नेता पार्टियां तो चुनाव से पहले घोषणा पत्र वचन पत्र संकल्प पत्र में इनकी मांग को प्रमुखता से रखते हैं और सरकार में आते ही नज़र अंदाज करते हैं।हाल ही में अतिथि विद्वानों का लंबा आंदोलन राजधानी में 144 दिन चला,ख़ुद सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा के कई नेता आंदोलन में आए जो नियमितीकरण भविष्य सुरक्षित करने का वादा दावा कर आए लेकिन आज तक उस तरफ कदम नहीं उठाए।आज ये चर्चा का विषय बना हुआ है।अब देखना है की इन अस्थाई कर्मचारियों की तरफ़ 2023 का सेमीफाइनल कहा जाने वाला इस चुनाव में ये बड़ा वर्ग किधर समर्थन करता है ये देखने वाली बात है।

इनका कहना है-

पिछले 26 वर्षों से रिक्त पदों के विरुद्ध अतिथि विद्वान लगातार सेवा देते आ रहे हैं,परीक्षा,प्रवेश,प्रबंधन,अध्यापन,मूल्यांकन,चुनाव कार्य आदि सभी करते हैं।लेकिन सरकारें आज तक अतिथि विद्वानों के नाम से अतिथि नही हटा पाई जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।सरकार से आग्रह है की एक व्यवस्थित नीति बनाकर अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित करे।मुख्यमंत्री जी वादा पूरा करें।
-डॉ आशीष पांडेय मीडिया प्रभारी अतिथि विद्वान महासंघ

इनका कहना है-
आज अतिथि विद्वानों की हालत किसी से छुपी नहीं है,सरकार इस तरफ़ निरंकुश बनी हुई है।महिला अतिथि विद्वानों को लगातार परेशान किया जा रहा है।महंगाई इतनी है फिर भी वेतन नहीं बढ़ा है।सरकार अतिथि विद्वानों के तरफ़ ध्यान दे।
-डॉ देवराज सिंह अध्यक्षअतिथि विद्वान महासंघ

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्टर को तोप चलाने का लाइसेंस देने का अधिकार नहीं,किस नियम के तहत जारी किया लाइसेंस – राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग      |     जान से मारने की धमकी देकर तलवार से वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     कुकेरा में गूंजी गौ माता की महिमा: ‘गौ सम्मान आव्हान अभियान’ के तहत श्रीमद् गौ भागवत कथा का भव्य आयोजन     |     विधायक ने स्वास्थ्य एवं उद्योग मंत्री से अनुदान मांगो पर चर्चा में धरसींवा क्षेत्र के विकास हेतु रखी महत्वपूर्ण मांगें     |     विधायक अनुज शर्मा ने विधानसभा में उठाई कलाकारों के सम्मान की आवाज़     |     लिफ्ट देने के बाद युवक का पर्स चोरी, 15 हजार रुपये सहित जरूरी दस्तावेज गायब     |      प्रस्फुटन समितियां की क्षमता वृद्धि हेतु प्रशिक्षण आयोजित     |     श्रद्धा के साथ मनाई शीतलाष्टमी, मंदिर और होली स्थल पर की पूजा, मंदिरों में श्रद्धालुओं की रही भीड़     |     मुनि संघ के सानिध्य में श्री जी की शोभायात्रा निकली     |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में लगा शिक्षकों का परिवेदना निवारण शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811