Let’s travel together.

पुलिस द्वारा चलाया गया यातायात जन जागरूकता अभियान

0 265

-गुलाब का फूल देकर वाहन चालकों को यातायात नियम पालन करने की दी समझाइश

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
रायसेन जिले में अपने कुशल नेतृत्व एवं बेहतर कार्य प्रणाली के लिए पहचाने जाने वाले रायसेन पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवल तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीना द्वारा इन दिनों रायसेन जिले में यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम स्वयं मैदान में उतर कर आम लोगों को जागरूक कर रहे हैं। और उनके द्वारा यह अभियान प्रत्येक थाना स्तर पर चलाए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। ताकि आम नागरिक सड़क सुरक्षा यातायात नियमों तथा इनसे होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति सजग हो सके। इस अभियान का मूल उद्देश्य यही है कि लोग जन जागरूक रहें और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके। इसी क्रम में रविवार को भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे 18 मार्ग पर सलामतपुर थाना अंतर्गत दीवानगंज पुलिस चौकी के सामने तथा आसपास के क्षेत्रों में दीवानगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे एवं पुलिस स्टाफ द्वारा यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाकर गुलाब का फूल देकर वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में बताया गया। वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा, हेलमेट, नशे में वाहन ना चलाना, तेज रफ्तार वाहन ना चलाना, चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने की हिदायत इत्यादि अन्य यातायात संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। और आम नागरिकों से अपेक्षा की गई कि वह है इन जानकारियों को अपने आस-पड़ोस तथा अपने परिचितों से सांझा करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके और आम नागरिक यातायात नियमों के प्रति जागरूक हो सकें। दीवानगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने बताया कि आगे भी वाहन चालकों को यातायात अभियान के तहत निरंतर कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811