Let’s travel together.

कवि–लेखक समागम–25 का तृतीय सोपान आज 11 जनवरी को

0 41

विदिशा।साहित्यिक संस्था प्रयास के तत्वावधान में आगामी 11 जनवरी को कवि–लेखक समागम–25 का तृतीय सोपान आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रथम चरण में,नोबेल पुरस्कार से सम्मानित श्री कैलाश सत्यार्थी का जन्मदिन मनाया जाएगा। द्वितीय चरण में , विदिशा नगर के कवि एवं लेखक अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे।
कार्यक्रम में जिले के श्रेष्ठ पाँच साहित्यकारों का सम्मान भी किया जाएगा। ये सम्मान पूर्व के वर्षों की तरह ,विदिशा के दिवंगत एवं प्रतिष्ठित साहित्यकारों की स्मृति में प्रदान किए जाएंगे।
आयोजन समिति में कामरेड माधोसिंह, गोविन्द देवलिया एवं ब्रज श्रीवास्तव शामिल हैं।
आयोजन समिति के अध्यक्ष गोविन्द देवलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कवि–लेखक समागम श्रृंखला का तीसरा चरण है, जिसमें नगर के साहित्य रसिकों को आमंत्रित किया गया है।

विदिशा की साहित्य को समर्पित संस्था प्रयास के तत्वावधान में कवि–लेखक समागम : सोपान–3 का आयोजन आज विदिशा में कामरेड माधोसिंह के निवास पर किया जा रहा है।
आयोजन के प्रथम सत्र में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित श्री कैलाश सत्यार्थी के जन्मदिवस के अवसर पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर केंद्रित एक विचार–गोष्ठी आयोजित होगी, जिसमें वक्ता उनके सामाजिक अवदान और मानवीय मूल्यों पर प्रकाश डालेंगे।
द्वितीय सत्र में साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु
श्री सैफी सिरोंजी, श्री जयनारायण मेहता, श्री प्रेम प्रकाश चौबे, श्री रामकिशन असहाय तथा डॉ. कमल चतुर्वेदी को सम्मानित किया जाएगा।

आयोजन समिति के अध्यक्ष गोविन्द देवलिया ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक चलेगा।
कार्यक्रम के संयोजक माधोसिंह एवं सचिव ब्रज श्रीवास्तव के अनुसार यह आयोजन अब विदिशा साहित्य उत्सव की तरह पहचान अर्जित कर चुका है, जिसमें प्रतिवर्ष जिले के श्रेष्ठ पाँच साहित्यकारों को सम्मानित किया जाता है।एवं नये लेखकों को प्रोत्साहित भी किया जाता है।यह आयोजन कामरेड माधोसिंह के निवास भोपाल रोड ,में संपन्न होगा। उल्लेखनीय है कि प्रयास संस्था द्वारा आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम सदैव विशिष्ट एवं स्मरणीय रहे हैं। पूर्व में संस्था द्वारा कवि-गीतकार नीरज के साथ ही जिले के लेखकों कवियों का अभिनंदन किया जा चुका है तथा जिले के समस्त कवि–लेखकों का व्यापक समागम भी आयोजित किया गया है।
प्रयास संस्था का यह वार्षिक आयोजन प्रत्येक वर्ष जनवरी के द्वितीय सप्ताह में नियमित रूप से आयोजित किया जाता है।प्रयास के संस्थापक अध्यक्ष डा जगमोहन शर्मा हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं     |     भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न     |     अप्रैल में इस दिन से खत्म होगा खरमास, शुरू होंगे शादी-विवाह     |     चूनापत्थर खंदानो और क्रेशर की जाँच,चार क्रेशर सील     |     महुआ बीनने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, हमले में भालू ने ग्रामीण का पूरा चेहरा खा लिया     |     भंडारण की व्यवस्था नहीं, खरीदी में देरी, गेहूं-चना औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर किसान     |     पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811