Let’s travel together.

मां जगदंबा के दरबार में धूमधाम से मना कृष्णा राजा का जन्मोत्सव

0 86

उवेश खान सिलवानी रायसेन

सुल्तानगंज के अटा, नई गढ़िया राजघराने के राज कुंवर और राष्ट्रीय यादव शक्ति संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष भैयाराजा यादव के सुपुत्र कुंवर कृष्णा राजा का भव्य जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मां जगदंबा के दरबार में संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला! जन्मोत्सव का शुभारंभ मां जगत जननी की विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ, जिसे कृष्णा राजा ने अपने शुभ हाथों से संपन्न किया। इसके बाद क्षेत्र के जाने-माने कलाकारों ने भजन और कीर्तन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। हर ओर भक्ति और उल्लास का संगम देखने को मिला। इस शुभ अवसर पर कृष्णा राजा की लंबी उम्र और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश यादव, जनपद सदस्य अजय यादव, महेंद्र यादव, प्रदीप यादव, जगत राज, राजेश, राहुल, चाली यादव, सत्यम, देवेंद्र सहित बड़ी संख्या में मित्र मंडली और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने कृष्णा राजा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे क्षेत्र में इस आयोजन की चर्चा रही और मां जगदंबा के आशीर्वाद से यह अवसर सभी के लिए यादगार बन गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811