Let’s travel together.

गौरीशंकर चंद्रवंशी निर्विरोध चुने गए प्रोग्रेसिव पेंशनर यूनियन के तहसील अध्यक्ष

0 118

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले के ​गैरतगंज नगर के माँ कर्मा गार्डन में बुधवार को प्रोग्रेसिव पेंशनर यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से संगठन के सांगठनिक ढांचे को मजबूती प्रदान करते हुए गौरीशंकर चंद्रवंशी को निर्विरोध तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
बैठक के दौरान वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र कुमार शर्मा ने अध्यक्ष पद के लिए गौरीशंकर चंद्रवंशी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत होकर अपना समर्थन दिया। नव-नियुक्त अध्यक्ष का पुष्पहारों से स्वागत किया गया। अध्यक्षीय मनोनयन के साथ-साथ बैठक में संगठन के सुचारू संचालन के लिए अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया जिसमें यूनियन के वार्षिक आय-व्यय के लेखा-जोखा का विस्तार से वाचन कर उसका अनुमोदन किया गया। तहसील क्षेत्र के पेंशनधारियों की समस्याओं और उनके निराकरण की रणनीतियों पर चर्चा हुई। संगठन की सक्रियता बढ़ाने के लिए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ और सक्रिय सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिनमें रामकृपाल श्रीवास्तव, विष्णु प्रसाद रजक, दयाराम राय, गुलाब सिंह यादव, जयशंकर शर्मा, राजकुमार राजपूत, अशोक खरे, निरपत सिंह चंद्रवंशी, डालचंद सेन और दिवाकर त्रिपाठी शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विद्यारंभ कार्यक्रम नन्हें कदमों ने बढ़ाया पहली कक्षा की ओर सफर     |     रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने से सनसनी,ग्वालियर से औरंगाबाद जा रहा था युवक     |     असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता का मूल मंत्र: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     गैरतगंज में 27 मार्च से संगीतमय श्री रामकथा का आयोजन, रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा     |     मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का प्रशासन कोअल्टीमेटम ,मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन     |     टीम पहल द्वारा निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए नगर में लगाए गए जल पात्र     |     ई-साईकिल वितरण के लिए दिव्यांगजनों का आयोजित हुआ परीक्षण शिविर     |     “ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य     |     25 किलो. 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     गैस की कीमत मे की गई वृद्धि के विरोध मे कांग्रेस 25 मार्च को रैली निकाल करेगी विरोध प्रदर्शन सौंपेगी ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811