Let’s travel together.

कबाड़ी उमेश साब के ठिकाने पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही एक लाख से ऊपर का अवैध डीजल जप्त

0 72

सुरेंद्र जैन धरसीवा

सिलतरा चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कबाड़ी उमेश साब के ठिकाने पर दबिश देकर बड़ी कार्यवाही की है आरोपी कबाड़ी के यार्ड से एक लाख रुपए से अधिक का अवैध डीजल जप्त करने में पुलिस को सफलता मिली है।
जानकारी के मुताबिक कबाड़ी उमेश साब द्वारा चोरी छिपे अवैध रूप से ट्रकों से डीजल निकलवाने की जानकारी मिल रही थी लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल पा रही थी सोमवार की शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कबाड़ी उमेश साब के धनेली स्थित यार्ड में बड़ी मात्रा में अवैध डीजल मौजूद है यह सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो कई प्लास्टिक के ड्रमों में डीजल भरा हुआ था पूंछताछ में उमेश साब न तो पुलिस को कोई सही जवाब दे पाया न ही डीजल के कोई दस्तावेज दे पाया
पुलिस सहायता केन्द्र सिलतरा थाना धरसीवां जिला रायपुर में पदस्थ सउनि एवं प्रधान आरक्षक 958 जितेन्द्र कुमार मिश्रा की पेट्रोलिंग जिसमें आरक्षक 1409 राज कुमार चौबे भी शामिल थे उन्होंने ग्राम धनेली के पास विधानसभा रोड स्थित दुर्गा ट्रेडर्स नामक यार्ड में अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थ डीजल का अवैध भंडारण पर गवाह विकास कुमार पिता महेन्द्र साव एवं अमन गुप्ता पिता स्व कुंदन गुप्ता के समक्ष पंचनामा तैयार कर धारा 179 बी एन एस एस की नोटिस देकर सहमति प्राप्त कर मौके पर रेड कार्यवाही की

उमेश साव पिता लखन लाल साव उम्र 53 वर्ष निवासी हर्षित विहार कालोनी उरकुरा थाना खमतराई जिला रायपुर छ०ग० के उक्त यार्ड जगह जो दुर्गा ट्रेडर्स के नाम से संचालित है वहां टीन के सेड के नीचे प्लास्टिक के 06 ड्रमो में ज्वलनशील पदार्थ डीजल भरा हुआ मिला उक्त डीजल के संबंध में पूछताछ किया गया एवं वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु धारा 94 बी एन एस एस नोटिस दिया गया, जो नोटिस के जवाब में किसी भी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नही किया जिससे 06 प्लास्टिक के ड्रम में रखा ज्वलनशील पदार्थ डीजल प्रत्येक में 180 लीटर डीजल 1,080लीटर डीजल कीमती 100440/- रूपये को पुलिस ने गवाहो के समक्ष जप्ती किया आरोपी उमेश साव का यह कृत्य धारा 287 बी एन एस का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफतार किया गया।
कांग्रेसियों की पड़ी थी नजर
युवा कांग्रेस नेता नवाज खान और फहीम शेख ने बताया कि सोमवार की शाम वह धनेली मार्ग से गुजर रहे थे तभी एक यार्ड के अंदर टैंकर से डीजल निकलते उन्होंने देखा सूत्रों से उन्हें जानकारी मिली थी कि कोई कबाड़ी चोरी छिपे ट्रकों से चोरी से डीजल निकलवाता है उन्होंने तत्काल सिलतरा चौकी पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कबाड़ी के खिलाफ कार्यवाही की

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811