Let’s travel together.

छात्रों की सुरक्षा की दृष्टि से बनाए गए गतिआवरोधक बन रहे वाहनों की परेशानी का कारण

0 61

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

वैसे तो इस ऐतिहासिक स्थल से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर कहीं कोई सुरक्षा की दृष्टि से साकेतिक बोर्ड ही लगाये गए न ही तेज रफ्तार वाहनोंकी रफ्तार नियंत्रण करने ही आबादी क्षेत्र में सांकेतिक बोर्ड लग सके विभाग की लापरवाही से आये दिन वाहनों की गति नियंत्रण हेतु ही बोर्ड लगाये जा सके ।जिससे वाहनों की गति पर अंकुश लगाया जा सके ।इसका खामियाजा नगर वासियों की नींद में तो खलल पड ही रहा है बल्कि बेतुके गतिआवरोधक से आये दिन वाहनों की दुर्घटना का सिलसिला भी जारी है।
जानकारी के अनुसार इस ऐतिहासिक स्थल से राष्ट्रीय राजमार्ग तो निकाला गया है जिससे कम लंबी दूरी के वाहनों की संख्या हजारों मे पहुंच गई है इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर न तो विभाग न ही निर्माण ऐजेंसी द्वारा कहीं कोई सांकेतिक बोर्ड ही लगाये जा सके ।रात्रि में हाल ही में दो भारी ट्रक आपस मे टकरा गए जिससे वाहनों को तो नुकसान पहुंचा ही वहीं सरकारी लोहे की रैलिंग भी छतिग्रस्त हो गई इससे वाहनों की आवाजाही मे लंबी लंबी कतार लगी दिखाई दी । तथा जाम की स्थिति बन गई पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मशक्कत करते हुए वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई । इतना ही नहीं नियमानुसार आबादी वाले क्षेत्रों में वाहनों की धीमी रफ्तार के सांकेतिक बोर्ड लगाये जाते है उसे भी दरकिनार कर दिया गया है बताया जाता है इस राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण पर करोड़ों रुपये की राशि खर्च की गई है परन्तु कहीं कोई सुरक्षा को दृष्टि गत रखते हुए कोई कदम न उठाने पर सवाल खड़े हो रहे है जबकि पूर्व से ही इस मार्ग पर सरकारी एवं निजी विद्यालय हैं जिनमें हजारों की संख्या में छात्र छात्राएं अध्ययन रत रहते है तब स्कूली छात्रों को सडक पार करना मुश्किल भरा हो चुका है यहां तक कि छात्र सडक पार करते तेज रफ्तार वाहनों को अपने हाथों के संकेत देने की मिन्नतें करनी पड़ती है जबकि नियमानुसार स्कूली क्षेत्र में भी छात्रों की सुरक्षा हेतु सांकेतिक बोर्ड लगाकर वाहनों की रफ्तार धीमी गति चलने के संकेत दिए जाते है परन्तु इस मार्ग में ऐसा कहीं कोई सांकेतिक चिंह दर्शाया गया है ।नागरिकों की मांग पर बामुश्किल विभाग द्वारा सरकारी स्कूल के पास गतिआवरोधक तो निर्मित कराये गये परन्तु वह भी ऐसे घटिया जिनसे सुरक्षा के नाम पर वाहनों के दुर्घटना का सिलसिला चल पडा तथा अनेक दुपहिया चार पहिया वाहन चालकों को इस का खामियाजा चोटिल होकर भुगतना पड़ रहा है तब नगर वासियों को ऐसे घायल लोगों को अस्पताल पंहुंचाते देखा जाता है कभी कभी तो गंभीर घायल व्यक्तियों को विदिशा भी रिफर किया जाता हैं इतना ही नहीं इन निर्मित गतिआवरोधक होने के आसपास भी कहीं कोई संकेत दर्शाये गये हैं जिससे तेज रफ्तार वाहन चालक संकेत अनुसार अपनी रफ्तार धीमी कर सकें ।

गतिआवरोधक से गुजरने वाले वाहनों से रातभर लोगों को छोडना पडती नींद 
यही गतिआवरोधक की विभाग द्वारा बनावट ऐसी बनाई गई है जिससे वाहनों को गतिआवरोधक का आभास नहीं हो पाता तथा तेज रफ्तार गुजरते वाहनों की तेज आवाज से दूर दूर तक रहने वाले लोगों की नींद उड जाती हैं तथा ऐसा प्रतीत होने लगता है कि वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो चुके है तब आसपास के लोग घरों से बाहर निकलने मजबूर हो उठते हैं इन गतिआवरोधक ने लोगों की नींद उडा कर रख दी हैं हालांकि राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से मुख्य मार्ग के दोनों ओर लोहे की रैलिंग पर लाखों करोड़ों रुपये खर्च कर दिये गए परन्तु यह रैलिंग से लोग सुरक्षित तो नहीं रह पा रहे बल्कि वाहनों की चपेट में आने से इनके टूट फूटने से सरकार की लाखों रुपए की राशि को पलीता लग रहा है इसके साथ ही अनेक स्थानों से रैलिंग के चोरी करने का दस्तूर भी चल पडा हैं तब अनेक स्थान रेलीविहीन होकर रह गए इस सरकारी संपत्ति की न तो विभाग न ही निर्माण ऐजेंसी को ही चिंता हो सकी है तथा रैली से टकरा कर लोगों की जान जोखिम में पड रही हैं हालांकि अनेक बार नागरिकों ने गतिआवरोधक की दशा सुधारने की मांग की है तथा मार्ग पर सांकेतिक बोर्ड लगाने की भी मांग की जा चुकी हैं इतना ही नहीं जिलाकलेक्टर द्वारा भी पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूलों एवं आबादी तथा व्यस्ततम क्षेत्रों में सांकेतिक बोर्ड लगाने के आदेश जारी कर दिये गए परन्तु विभाग की हठधर्मिता के आगे न तो लोगों की सुरक्षा हेतु कोई कदम उठाए जा सके न ही कलेक्टर के आदेश को ही गंभीरता से लिया जा सका है यही हाल सर्विस रोड के बने हुए हैं जो व्यवसाईयों द्वारा अपने पास पार्किंग व्यवस्था न होने पर सडकों को ही पार्किंग स्थल बना डाला जिससे नगर मे अव्यवस्था बन चुकी हैं ऐसा भी नहीं है कि पुलिस प्रशासन इस अव्यवस्था सै अनजान हो ।सडकों पर खडे वाहनों पर पुलिस कार्यवाही की भी दरकार बनी हुई है ।नगर भर मे अव्यवस्थित वाहन व्यवस्था पूरे नगर भर की बनी हुई है ।

इनका कहना है
गतिआवरोधक गुणवत्ता पूर्ण नही बनने से दुर्घटना तो हो ही रही हैं बल्कि लोगों की नींद भी उडा दी गई है ।इस संबंध में हम विधायक जी से बात करेंगे।

संजीत वर्मा भाजपा नेता

गतिआवरोधक ठीक से न बनने से वाहन चालकों को रात मे समझ मे नहीं आने के कारण तज गति से निकलने के कारण बहुत तेज आवाज होती हैं जिससे दुर्घटना की आशंका के चलते लोगों को बाहर निकलने पर मजबूर होना पडता हैं प्रशासन इन्हें ठीक करवाने कदम उठाए।

अंकित मेहतो ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

गतिआवरोधक लोगों का सरदर्द बन चुके है अनेक लोगों को दुर्घटना में चोटिल होना पडा हैं परन्तु विभाग ध्यान देने की जहमत नहीं उठा रहा है ।विवेक तिवारी पार्षद नगर परिषद सांची
स्कूल के पास गतिआवरोधक तो आवश्यक है परन्तु वाहनों की आवाजाही को ध्यान में रखकर बनाने चाहिए थे ।वाहनों के गतिआवरोधक पार करते ही दुर्घटना का अंदेशा होने पर लोग सो भी नहीं पाते तथा रातभर बारबार घर से बाहर आने पर मजबूर होना पडता हैं ।

आर एस यादव सपा नेता

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811