– भूसे के अवैध परिवहन पर नहीं लग रही रोक
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल–विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर स्थित घोड़ापछाड़ पुल के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भूसे से भरा एक 14 चका ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में ट्रक चालक और क्लीनर को कोई चोट नहीं आई। दोनों को केवल मामूली चोटें ही आईं हैं। कोई जनहानि भी नहीं हुई

बता दे की हाईवे 18 पर प्रतिदिन ओवरलोड भूसे से भरे ट्रकों का आवागमन होता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं हर कभी देखने में लगातार सामने आ रही हैं। भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर ओवरलोड ट्रक, , ट्रैक्टर ट्रॉली आदि वाहन सड़क पर सरपट दौड़ते हुए दुर्घटनाओं को न्यौता दे रहे हैं।
परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा इनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने से वाहन चालकों के हौसले बुलंद हैं। हद तो तब हो जाती है जब भूसे से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली पर ही लोग बैठे हुए नजर आते हैं जो हादसों को दावत दे रहे हैं।