Let’s travel together.

सांसद राहुल सिंह लोधी के जन्मदिन पर सेवा और भक्ति के कार्यक्रम

0 47

अभिषेक असाटी बक्सवाहा

दमोह सांसद माननीय राहुल सिंह लोधी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बक्सवाहा में भाजपा मंडल द्वारा सेवा एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप खरे लल्ला के नेतृत्व में विश्वकर्मा भगवान मंदिर में सुंदर कांड का पाठ आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

सभी ने सांसद के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं क्षेत्र के विकास की कामना की। धार्मिक कार्यक्रम के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए। इस सेवा कार्य के माध्यम से जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक दायित्व का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में भाजपा के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने सांसद राहुल सिंह लोधी जी के जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद के जन्मदिन को सेवा और भक्ति के रूप में मनाने का संकल्प लिया।

मंडल अध्यक्ष संदीप खरे लल्ला ने कहा, “सांसद राहुल सिंह लोधी जी के जन्मदिन को हम सेवा और भक्ति के रूप में मनाते हैं, यह हमारे लिए गर्व की बात है। उनके जनसेवा कार्यों को देखते हुए हमें उनकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करनी चाहिए।

श्री खरे ने कहा कि “सांसद जी के नेतृत्व में बक्सवाहा में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। हम उनके जन्मदिन पर सेवा कार्य करके उनका आभार व्यक्त करते हैं।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |     बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता,फसल खराब होने के आसार     |      23 साल बाद रामलीला का आयोजन,  पहले दिन राम जन्म की कथा का मंचन      |     बालमपुर घाटी में लगातार दूसरे दिन बड़ा हादसा टला, ब्रेक फेल ट्राला खाई में घुसा     |     वीरांगना महारानी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर  निकाली बाइक रैली     |     ओलावृष्टि और बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, कटाई से पहले फसलों पर संकट     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला पीड़ितों ने नहीं खुलने दिया बैंक     |     इतिहास और प्रकृति के संगम सानौधा की पहचान थी झूला पुल     |     तेज आंधी के साथ ओले गिरे हुई बारिश,कई जिले में फसलें प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811