Let’s travel together.

राष्ट्रीय सेवा योजना एन एस एस की छात्राओं ने महिला पुलिस थाने का किया भ्रमण

0 82

महिला पुलिस थाना प्रभारी से चर्चा कर कन्या महा विद्यालय की छात्राओं ने बारीकी से सीखी पुलिस की कार्य प्रणाली

सी एल गौर रायसेन

स्थानीय शासकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने व्यक्तित्व विकास के लिए भ्रमण कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस प्रभारी एवं गर्ल्स कॉलेज की प्रोफेसर डॉक्टर ऋचा श्रीवास्तव के निर्देशन में शनिवार को पुलिस कोतवाली परिसर स्थित महिला पुलिस थाने में पहुंचकर महिला पुलिस थाना प्रभारी निशा अहिरवार एवं स्टाफ पुलिसकर्मियों से पुलिस की कार्य प्रणाली के बारे में बारीकी से जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर छात्राओं ने महिला पुलिस थाना प्रभारी से अनेक प्रश्न किए इस दौरान उन्होंने छात्राओं को संतुष्ट जनक उत्तर देकर छात्राओं को समझाया साथ ही महिला पुलिस थाना की कार्य प्रणाली एवं किए जाने वाले कार्य एवं सभी प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए। इस मौके पर उत्तरदायित्व, परीक्षा, फिजिकल प्रैक्टिकल आदि के क्षेत्र में जानकारी प्राप्त की एवं विभिन्न पदों के बारे में भी छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। इस अवसर पर महिला पुलिस थाना प्रभारी निशा अहिरवार सहित सभी स्टाफ कर्मचारी एवं गर्ल्स कॉलेज की अनेक छात्राएं मौजूद रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |     सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित     |     यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के निर्विरोध अध्यक्ष बने हेमंत उपाध्याय     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में पाँच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ     |     राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811