Let’s travel together.

नगर परिषद सिलवानी को बहाल करने के लिए पूर्व पार्षदों ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

0 128

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी नगर के 15 वार्डों के पूर्व पार्षदों ने आज तहसील प्रांगण में उपस्थित होकर मुख्यमंत्री के नाम सिलवानी एसडीएम संघमित्रा बौद्ध को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि! जिस तरह मुख्यमंत्री के द्वारा पूर्व पंचायत सरपंचों को दोबारा से पंचायत का प्रभार दिया गया है उसी तरह हम लोगों को भी प्रभार दिया जाए पूर्व पार्षदों का कहना है कि
प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा पंचायतों के कार्यकाल को बहाल करने की घोषणा के साथ ही अब लोग यह मांग करने लगे हैं कि नगर परिषद चुनाव करवाया या फिर पुरानी परिषदों को बहाल करो पूर्व पार्षदों ने ज्ञापन में कहा है कि आखिर कितना इंतजार और हमें करना पड़ेगा 2 साल हो गए हैं अब तक सरकार चुनाव नहीं करा पाई नगर परिषद नगर की व्यवस्थाओं को संवारने के लिए होती है और इसमें चयनित होने वाले पार्षद अपने-अपने वार्डों में साफ-सफाई के साथ विभिन्न कार्य को कराते हैं जबसे परिषद को भंग किया गया है! तब से नगर की स्थिति काफी दयनीय बनी हुई है! लगभग दो वर्ष में नगर परिषद द्वारा कोई भी नया काम नहीं किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला स्तरीय शालेय टेबल टेनिस एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न     |     तंत्रिक बनकर गहने ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक से सुराग लगाकर पुलिस पहुंची आरोपी तक     |     किसानों के लिए बड़ी पहल व्हाट्सएप से घर बैठे होगी खाद की बुकिंग     |     कायस्थ महिला प्रकोष्ठ का हरियाली तीज महोत्सव, अंताक्षरी और म्यूजिकल चेयर में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा     |     सप्रे संग्रहालय की प्रचुर संदर्भ संपदा देख कर यू.के. हिंदी समिति अभिभूत     |     मैहर से मिली लाड़ली बहनों को नैहर की नेग,मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को अंतरित किए 2148.30 करोड़ रुपए     |     सीहोर जिले में दर्दनाक हादसा: पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत     |     सही दिशा का प्रसाद ही सही दशा का प्रसाद बनता है-मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     माता वैष्णोदेवी यात्रा पर भक्तों का 22 सदस्यों का जत्था हुआ रवाना     |     पशुओं के प्रति क्रूरता से परिवहन करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811