Let’s travel together.

नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

0 190

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

नगर के खिरिया नारायण दास मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाली एक 16 वर्षीय कक्षा 11 वी की छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी तब लगी जब उसका छोटा भाई स्कूल से लौटकर घर पहुंचा तो अंदर से दरवाजा बंद था , बहुत आवाज देने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने मकान मालिक एवं पड़ोसियों को बताया। तब उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि छात्रा ने पंखे के कुंदे से लटककर गैस की टंकी पर खड़े होकर फांसी लगा ली है । पास में गैस की टंकी लुटकी पड़ी हुई है। गले में रस्सी का फंदा कसा हुआ है, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर पंचनामा बनाया और दो संदिग्ध बुक जिस पर कोई नम्बर एवं मेल आईडी लिखी है वो जब्त कर ली है।

थाना प्रभारी राजीव उइके ने बताया कि ग्राम झिरिया निवासी राजेश लोधी अपने बच्चों को बेगमगंज में रखकर शिक्षा अध्ययन कर रहे हैं। जिन्होंने खिरिया नारायण दास में महेश राय का मकान किराए से लिया है। ऊपरी मंजिल पर रहने वाले राजेश लोधी एवं उनकी पत्नी अपने गृह ग्राम झिरिया गए हुए थे।
इस बीच उनकी पुत्री द्वारा उक्त घातक कदम उठा लिया।
बताया गया है कि मृतक बालिका सांदीपिनी विद्यालय में कक्षा 11वीं में अध्ययनरत थी।
आत्महत्या का कारण अज्ञात है , पुलिस ने मामला दर्जकर विवेचना शुरू कर दी है। मृतिका के मोबाइल से कॉल डिटेल सहित अन्य साक्ष्य जुटाने में पुलिस लग गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर पड़ताल कर रही है। मृतक बालिका के मातापिता को घटना की सूचना दे दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811