बालमपुर घाटी पर सड़क के बीचों- बीच 4 दिन से खड़ा ट्रक, बार-बार बन रही जाम की स्थिति, फिर एक ट्रक और खड़ा हुआ
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित बालमपुर पर सड़क के बीचों-बीच चार दिन पहले धान से भरा ट्रक खराब हो गया था चार दिन बीत जाने के बाद भी ट्रक बेसा ही खड़ा हुआ है। ट्रक के खड़े रहने से 4 दिन से घाटी पर बार-बार जाम की स्थिति बन रही है। सोमवार को भी चढ़ते वक्त एक ट्रक बालमपुर घाटी पर खड़ा हो गया। जिससे जाम की स्थिति बन गई। दिन भर में कई बार जाम की स्थिति बनी।
बालमपुर घाटी पर अक्सर ट्रक चढ़ते वक्त या तो पीछे रिवर्स होकर खाई में गिरते हैं या बीच घाटी पर खड़े हो जाते हैं। इन ट्रक को अन्य वाहन की सहायता से घाटी के ऊपर चढ़ाया जाता है। ज्यादातर ट्रक के चढ़ते वक्त ब्रेक फेल हो जाते हैं जिससे दुर्घटना होती रहती है। अभी तक बालमपुर घाटी पर कई ट्रक खाई में गिर चुके हैं।
ग्रामीण ने कहा है कि घाटी की ऊचाई अत्यधिक होने के कारण अत्यधिक लोड वाले ट्रक घाटी पर नहीं चढ़ पाते और दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। इसलिए एमपी आरडीसी को बालमपुर घाटी को काटकर ऊंचाई कम करना चाहिए।