Let’s travel together.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कार्यदिवस की बजाय मिलेगा मासिक मानदेय;उच्च शिक्षा मंत्री कह रहे प्रति दिवस के हिसाब से दिया जा रहा वेतन

0 162

घोषणा और हकीकत में अंतर

भोपाल। प्रदेश के सरकारी महाविद्यालयों में पिछले कई सालों से व्याख्यान के लिए आमंत्रित अतिथि विद्वान भविष्य सुरक्षा और आजीविका हक के इंतजार में है।

हो सकता है अतिथि विद्वानों की और भी परेशानियां हों जिसका समाधान होना चाहिए था पर सितंबर 2023 में भोपाल में आयोजित महापंचायत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा अतिथि विद्वानों को कार्य दिवस की बजाय 50 हजार रुपये मासिक मानदेय देने सहित अन्य घोषणाएं की गई थीं, तो अतिथि विद्वान आशान्वित हुए थे,लेकिन अब तक उन पर अमल नहीं हो सका।

रविवार को दमोह पहुंचे उच्च शिक्षा,तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री एवं दमोह जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार से जब इस संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि अतिथि विद्वानों को प्रति दिवस दो हजार रुपये के हिसाब से वेतन दिया जा रहा है और 44 हजार से लेकर 48 हजार रुपये तक का वेतन अतिथि विद्वानों को मिल रहा है। हालांकि मंत्री के इस बयान से भी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी।

अतिथि विद्वानों का कहना था कि पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के बावजूद उसे लागू नहीं किया गया और अब प्रभारी मंत्री द्वारा दिए गए जवाब से भी स्पष्टता सामने नहीं आई।

घोषणा और हकीकत के बीच इस अंतर ने अतिथि विद्वानों की चिंता बढ़ा दी है। वर्षों से सेवा दे रहे ये अतिथि अपने भविष्य और मानदेय को लेकर चिंतित हैं जिन्हें कभी 25 प्रतिशत आरक्षण तो कभी फॉलेन आउट का झुनझुना पकड़ा दिया जाता है।पर उन्हें शासकीय सेवकों जैसा सम्मान नहीं मिलता।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811