Let’s travel together.

पुलिस की छवि धूमिल कर रहा एसआई महेश पांडे,पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन

0 233

अभिषेक असाटी बकस्वाहा

थाना बकस्वाहा में पदस्थ एसआई महेश पाण्डे पर पत्रकारों को बेइज्जत करने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। समस्त पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक छतरपुर के नाम थाना प्रभारी बकस्वाहा को एक ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

पत्रकारों के अनुसार, 8 दिसंबर 2025 की रात को पुलिस थाने के समीप दुकानों में चोरों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया, पत्रकार द्वारा घटना की विस्तृत जानकारी एसआई महेश पाण्डे से मांगी गई जानकारी मांगने पर S I ने पत्रकार साथी अंशुल असाटी से अमर्यादित व्यवहार किया और उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पत्रकारों ने ज्ञापन में कहा कि शासन के नियमानुसार किसी भी अधिकारी को उपरोक्त अवधि की पदस्थापना पूर्ण होने के उपरांत उसी थाने में पदस्थ नहीं किया जाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।

पत्रकारों ने मांग की है कि एसआई महेश पाण्डे के खिलाफ शासन के नियमानुसार उचित कार्यवाही की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी अधिकारी इस प्रकार की घटना को अंजाम न दे सके। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान की जाए और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली में सुधार किया जाए, ताकि पत्रकार निर्भीक होकर अपने कर्तव्यों का पालन कर सकें।

पत्रकारों की मांग

– एसआई महेश पाण्डे के खिलाफ शासन के नियमानुसार उचित कार्यवाही की जाए।
– पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान की जाए।
– पुलिस प्रशासन की कार्यशैली में सुधार किया जाए।
– पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
– पुलिस प्रशासन को पत्रकारों के साथ सहयोग करने के लिए निर्देश दिए जाएं।

ज्ञापन के दौरान थाना परिसर में बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811