सी के पारे हरदा
करणी सेवा प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर की जन क्रांति न्याय यात्रा जिला हरदा के ग्राम कडोला राघौ पहुंची, यह यात्रा हरदा कांड के विरोध में 21 सूत्री मांगों को पूरा करवाने के लिए निकाली जा रही है। कडोला राघौ में आकर भागवत कथा वाचक पंडित रमाकांत जोशीजी का आशीर्वाद लिया और भारद्वाज परिवार एवं उपस्थित समस्त ग्राम वासियों द्वारा करणी सेना का भव्य फूल वालों से स्वागत किया ।
मीडिया से चर्चा कर करनी सेना जीवन सिंह शेरपुर ने बताया कि यह यात्रा सरकार से 21 सूत्री मांगों को पूरा कराने के उद्देश्य से निकली जा रही है। इन मांगों के समर्थन में जिलों में दौरा कर रहे हैं, शेरपुर ने कहा कि 21 दिसंबर 2025 को हरदा में होने वाली जन क्रांति न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए हरदा जिले के ग्राम कड़ोला राघौ में निमंत्रण देने आए हैं। इस संबंध में गांव में लोगों को बताने की अपील भी कर रहे हैं, इस अवसर पर कड़ोला राघौ ग्राम वासियों द्वारा करणी सेना परिवार का स्वागत किया और समस्त ग्राम वासियों द्वारा समर्थन में शामिल होने का वादा भी किया।