Let’s travel together.

बीजेपी का ‘संगठन मंथन’: सिंधिया के संसदीय क्षेत्र में संभागीय प्रभारी ने ली बैठक, बूथ स्तर पर मजबूती पर दिया जोर

0 103

– संगठनात्मक विषयों पर गंभीर मंथन: शिवपुरी रेस्ट हाउस में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक

​रंजीत गुप्ता शिवपुरी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ग्वालियर संभाग के संगठन प्रभारी डॉ. निशांत खरे के मार्गदर्शन में आज शिवपुरी रेस्ट हाउस पर जिला संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठनात्मक विषयों पर गंभीर और सारगर्भित चर्चा की गई, जिसका उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाना था।
​बैठक के दौरान, संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
​इसके उपरांत, जिला संगठन के विभिन्न पहलुओं, आगामी कार्ययोजनाओं और बूथ स्तर की मजबूती को लेकर विस्तृत मंथन हुआ। संगठनात्मक विषयों पर हुए विचार-विमर्श से यह तय किया गया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को जन-जन तक सरकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को पहुंचाने के लिए और अधिक सक्रियता से कार्य करना होगा।
बैठक में क्षेत्र के सम्मानित विधायकगण, पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, भाजपा महामंत्री विधानसभा, मंडल अध्यक्ष तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। डॉ. निशांत खरे ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर और समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811