Let’s travel together.

श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

0 45

रामभरोस विश्वकर्मा, भोपाल

“संतुलन, संपर्क और समन्वय” राह पर विश्वकर्मा महापंचायत

समाज के राजनीतिक और आर्थिक उत्थान पर बल देंगे – प्रेमनारायण विश्वकर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष

सामाजिक विकास के हर संभव प्रयास करेंगे – प्रदेश अध्यक्ष परमानंद विश्वकर्मा

भोपाल। विश्वकर्मा समाज के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संगठन श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन भारत के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद विश्वकर्मा ने अपनी जंबो प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है।

प्रदेश अध्यक्ष परमानंद विश्वकर्मा ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी में 1 संगठन महामंत्री, 1 सह संगठन महामंत्री, 17 उपाध्यक्ष, 5 प्रदेश महामंत्री, 20 मंत्री, 1 सचिव, 1 सह सचिव, 1 कोषाध्यक्ष, 1 सह कोषाध्यक्ष, 1 प्रवक्ता, 1 मीडिया प्रभारी तथा 1 सह मीडिया प्रभारी समेत 1 कार्यालय मंत्री नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष परमानंद विश्वकर्मा ने बताया कि संगठन के केंद्रीय नेतृत्व के कुशल मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में सामाजिक विकास हेतु हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संतुलन संपर्क और समन्वय की राह पर चलते हुए पूरे प्रदेश में सामाजिक विकास पर सतत प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले – राजनीतिक और आर्थिक उत्थान प्राथमिकता

श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमनारायण विश्वकर्मा (पूर्व अध्यक्ष विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड, कैबिनेट मंत्री दर्जा) ने नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए स्वयं को हर चुनौती से जूझने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमनारायण विश्वकर्मा ने बताया कि संघ और भाजपा में दीर्घ अनुभव रखने वाले परमानंद विश्वकर्मा के संगठन कौशल से मध्यप्रदेश में सामाजिक उत्थान के नए कीर्तिमान स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि समाज की आर्थिक स्थिति में सुधार तथा सामाजिक बंधुओं की राजनीतिक भागीदारी पर काम करना प्रदेश संगठन की प्राथमिकता रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |     सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित     |     यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के निर्विरोध अध्यक्ष बने हेमंत उपाध्याय     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में पाँच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ     |     राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811