Let’s travel together.

गांधी चिकित्सा महाविद्यालय में “वन वर्ल्ड वन हेल्थ” विषय पर आज जागरूकता संगोष्ठी आयोजित

0 48

भोपाल।  गांधी चिकित्सा महाविद्यालय में “वन वर्ल्ड वन हेल्थ” विषय पर आज जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई।जिसमें मुख्य वक्ता पुणे से आए यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर सुरेश पाटणकर ,आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री अशोक वार्ष्णेय ने विषय को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सबके समक्ष प्रस्तुत किया एवं इंटीग्रेटेड हेल्थ सिस्टम की आवश्यकता के बारे में बताया।
संगोष्ठी की अध्यक्षता आई ए एस श्री मयंक अग्रवाल ने की एवं विचार व्यक्त किया।

गांधी चिकित्सा महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉक्टर कविता एन सिंह ने अपने स्वागत भाषण में महाविद्यालय में इस संबंध में किए गए प्रयासों का उल्लेख करते हुए संगोष्ठी प्रारंभ की।

डॉ अशोक वार्ष्णेय जी ने स्वस्थ व्यक्ति निर्माण कैसे होगा और भारतीय स्वास्थ्य सिस्टम को सुदृढ़ कैसे किया जाए , इस विषय पर अपने विचार व्यक्त किया। इंटीग्रेटेड हॉलिस्टिक हेल्थ अप्रोच किस तरह से हो इस पर संगोष्ठी में विचार विमर्श किया गया।
डॉ सुरेश पाटणकर यूरोलॉजिस्ट ने एलोपैथी में प्रैक्टिस करते हुए किस प्रकार कुछ आयुर्वेदिक दवाओ से मरीज को फायदा हो सकता है, इस पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण से रिसर्च करने के बारे में बताया।

डॉ अंशुली त्रिवेदी, प्रभारी विभाग अध्यक्ष, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग ने वन वर्ड वन हेल्थ आईएपीएसएम एवं आईसीएमआर के थीम के बारे में सबको परिचित कराया।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अंशुली त्रिवेदी, डॉ अर्चना श्रीवास्तव एवं डॉक्टर अमृता पटेरिया ने किया तथा प्रोफेसर डॉक्टर लोकेंद्र दवे ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में गाँधी मेडिकल college के संकाय सदस्य ,स्नातक ,स्नातकोत्तर छात्र, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल छत्र उपस्थित थे .

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811