रामभरोस विश्वकर्मा, गोहरगंज रायसेन
गोहरगंज में 26 नवंबर को सकल हिंदू समाज द्वारा 6 साल की बच्ची के आरोपित की गिरफ्तारी न होने को लेकर सभा आयोजित की गई थी। इसी दौरान गोहरगंज निवासी नावेद खान का मस्जिद के भीतर से खुलेआम धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
वायरल वीडियो में नावेद खान पुलिसकर्मियों के सामने ही यह कहते हुए सुना गया––
“आधा घंटा दे दो… एक भी ज़िंदा नहीं बचेगा… चौराहा पूरा खाली कर दूँगा।”
वीडियो सामने आते ही गोहरगंज पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी के खिलाफ BNS की गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की।
एसडीओपी शीला सुराणा ने बताया कि वायरल वीडियो की तथ्यात्मक जांच के बाद नावेद खान को हिरासत में लिया गया और उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति यदि माहौल खराब करने, धमकी देने या सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, धमकी भरे बयान देने और विवाद बढ़ाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।