Let’s travel together.

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में प्रशासन सक्रिय, बीएलओ कर रहे दिन रात कार्य

0 92

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन 

विधानसभा सांची क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद गैरतगंज एवं तहसील गैरतगंज ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण (SiR) अभियान को सफल बनाने प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ जुटा हुआ है। एसडीएम सरोज अग्निवंशी एवं तहसीलदार नरेश सिंह राजपूत के नेतृत्व में समस्त बीएलओ (BLO) द्वारा गांवों, वार्डों एवं मतदान केंद्रों पर जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ दिन रात कार्य किया जा रहा है।

नगर परिषद गैरतगंज क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर कार्यवाहक सीएमओ निसार उद्दीन स्वयं निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मतदाता सत्यापन, नवीन मतदाता पंजीकरण, मृत्यु व स्थानांतरण के आधार पर नाम विलोपन जैसे कार्यों की बारीकी से समीक्षा की जा रही है।

इसी क्रम में तहसीलदार नरेश सिंह राजपूत ने टेकापार कॉलोनी, वार्ड क्रमांक–1 में बीएलओ कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों व बीएलओ को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निर्वाचन शाखा के संदीप शर्मा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना और त्रुटिरहित सूची तैयार करना है। अधिकारियों की नियमित निगरानी से कार्य समय पर और प्रभावी रूप से पूर्ण होने की उम्मीद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811