Let’s travel together.

सांसद खेल महोत्सव: गढ़ी में क्रिकेट टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत

0 169

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज ​रायसेन

रायसेन-विदिशा लोकसभा क्षेत्र के सांसद और केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर ‘सांसद खेल महोत्सव’ का आयोजन क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 9 नवंबर से जारी है। इसी श्रृंखला में, ग़ैरतगंज तहसील में क्रिकेट का भव्य आयोजन रविवार से प्रारंभ हुआ।
​

इस महोत्सव में ग़ैरतगंज तहसील की 56 ग्राम पंचायतों से कुल 65 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया जा रहा है। इनमें ग्रामीण मंडल ग़ैरतगंज की 30 टीमें, देहगांव मंडल की 19 टीमें और ग़ैरतगंज नगर मंडल की 16 टीमें शामिल हैं। ​रविवार को ग्रामीण मंडल ग़ैरतगंज के क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ ग्राम पंचायत गढ़ी के खेल ग्राउंड में किया गया।

उद्घाटन मैच आलमपुर और भानपुर गढ़ी के बीच हुआ। खेल का विधिवत शुभारंभ जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। सांसदकप के तहत गढ़ी मंडल में हुए शुरुआती क्रिकेट मुकाबलों में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। ​पहला मैच आलमपुर और भानपुर गढ़ी के बीच खेला गया, जिसमें आलमपुर ने जीत दर्ज की। ​दूसरा मैच अंधियारी और बेलना गढ़ी के बीच हुआ, जिसे अंधियारी ने अपने नाम किया। वही ​तीसरा मैच कढ़ैया और हिनोतिया खास के बीच हुआ, जिसमें हिनोतिया खास विजयी रहा।

सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित किया गया और उन्हें सांसद प्रमाण पत्र वितरित किए गए खेल का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज पठ्या , सरपंच सैयद मसूद अली पटेल, भाजपा नेता भागचंद चौरसिया, जनपद सदस्य रिज़वान खां, मंडल उपाध्यक्ष नीरज चौरसिया, खेल अधिकारी प्रतिभा सिंह,ने फीता काट कर किया खेल समिति में आमिर मोनू मंसूरी, शोएब खान, अयान पठान, समीर खा, अरबाज अंसारी, प्रकाश जाटव, फरीद खा, आदि सहयोग कर रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन-भोपाल मार्ग: खरबई में कार डिवाइडर से टकराई, टोल कंपनी की लापरवाही से हादसे जारी     |     रानी दुर्गावती जी का जन्मोत्सव समारोह मनाया गया     |     5 साल में बनी सड़क, अब गायत्री मंदिर के सामने जलभराव ने बढ़ाई परेशानी     |     नवदुर्गा और दीपावली से पहले सफेद कमल से सजे तालाब, हाईवे-18 पर राहगीर देख रहे अद्भुत नजारा     |     बालमपुर घाटी में बार-बार रिवर्स हो रहे ट्रक, हादसे का बढ़ा खतरा     |     गुरुदेव के बताए मार्ग पर चल रहा हूं : आचार्य श्री     |     फर्जी रजिस्ट्री के आरोपों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल,नगर परिषद में धरने पर बैठे कांग्रेसी     |     जैन पत्रकार महासंघ ने किए महातीर्थ चंद्रगिरि डोंगरगढ़ में आचार्य श्री की समाधि स्थल के दर्शन     |     शिवपुरी में कचरा और गंदगी के बीच मनाया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस     |     पडोनिया में पानी की टंकी में कीटनाशक मिलाने की आशंका, समय रहते रोकी गई जल सप्लाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811