Let’s travel together.

इंडियन सोसायटी फॉर बुद्धिस्ट स्टडीज़ का रजत जयंती सम्मेलन आज से

0 63

• साँची विश्वविद्यालय कर रहा है मेज़बानी
• वियतनाम, म्यांमार और श्रीलंका सहित 150 देशों से पहुंचेंगे विद्वान
रायसेन । साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में आज यानी 23 नवंबर, 2025 से तीन दिवसीय इंडियन सोसायटी फॉर बुद्धिस्ट स्टडीज (ISBS) का रजत जयंती सम्मेलन आरंभ हो रहा है। सम्मेलन में वियतनाम, म्यांमार और श्रीलंका के अलावा देश-विदेश के 150 से अधिक प्रतिष्ठित बौद्ध विद्वान पहुंचे हैं जो बौद्ध दर्शन, संस्कृति और इतिहास पर अपने विचार साझा करेंगे।
इंडियन सोसायटी फॉर बुद्धिस्ट स्टडीज की स्थापना सन 2000 में बौद्ध धर्म-दर्शन-संस्कृति और पुरातत्व से जुड़े उदीयमान विद्वानों को एक संयुक्त मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी। जिसका लक्ष्य था कि विभिन्न विधाओं में काम करने वाले विद्वान मिलें, साथ बैठें, अपने शोध को साझा करें और एक दूसरे से सीखें। इसी कड़ी में अपने रजत जयंती वर्ष में संस्था का वार्षिक सम्मेलन साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में हो रहा है।

सम्मेलन के दौरान उद्घाटन व समापन सत्र के अतिरिक्त चार समानांतर सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें बौद्ध दर्शन, इतिहास, साहित्य, और समकालीन बौद्ध विमर्श पर शोध प्रस्तुत किए जाएंगे। बौद्ध विरासत कला एवं पुरातात्विक दृष्टि से समृद्ध मध्य प्रदेश में शोध कार्य की अपार संभावनाएं हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए आईएसबीएस में बौद्ध कला एवं स्थापत्य पर विशेष सत्र रखा गया है जिसमें इन पक्षों पर विशेष प्रकाश डाला जाएगा।


सम्मेलन में बौद्ध एवं भारतीय अध्ययन के मूर्धन्य विद्वान प्रो. जी.सी. पाण्डे पर भी विशेष सत्र होगा। प्रो पाण्डे के लेखन, कार्यों और दृष्टिकोण पर चर्चा होगी जिसमें उनकी बेटी और मशहूर इतिहासविद प्रो सुष्मिता पाण्डे अपने विचार रखेंगी। साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर वैद्यनाथ लाभ के बौद्ध एवं सनातन संस्कृति के प्रति अवदानों पर आधारित अभिनंदन ग्रंथ का भी विमोचन समारोह के दौरान करेंगे।

भारत के प्रमुख विश्वविद्यालयों जैसे नव नालंदा महाविहार, दिल्ली विश्वविद्यालय, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, कोलकाता विश्वविद्यालय, जम्मू विश्वविद्यालय, जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, सागर विश्वविद्यालय सहित अनेक संस्थानों के प्रोफेसर और शोधार्थी इस सम्मेलन में शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश, बिहार, उड़ीसा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और पंजाब समेत -कोलकाता, पुणे, नागपुर, चेन्नई, लखनऊ, पटना और बनारस से भी प्रतिनिधि पधार रहे हैं।
(मीडिया के समस्त साथीगण रजत जयंती समारोह के प्रत्येक कार्यक्रम के दौरान हमारे साथ सम्मिलित होने के लिए विशेष तौर पर आमंत्रित हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |     श्वेतांबर देवी, रामकृष्ण कुसमरिया पूर्व मंत्री, एवं अनिल चौरसिया मानस मंडल हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811