Let’s travel together.

नगरगांव में गौवंश की मौत से भड़के गौसेवक,कार्यवाही की मांग सौंपा ज्ञापन

0 187

सुरेंद्र जैन धरसीवा
धरसीवां जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में आए दिन किसी न किसी गांव में गौवंश की मौत की खबर सामने आ रही है अब नगरगांव में चार गौवंश की मौत की खबर के बाद गौसेवकों में भारी आक्रोश है रोजगार सहायिका पर भी गौसेवकों ने आरोप लगाते हुए जनपद पंचायत धरसीवा ओर पुलिस थाना में लिखित शिकायत की है।
श्रीराम गौसेवा संगठन से जुड़े गौसेवकों का कहना है कि ग्राम पंचायत नगरगांव में गौवंशो की असमय मृत्यु हुई है गौसेवकों का कहना है कि ग्राम पंचायत नगरगांव में स्थित गौशाला में गौवंशो को कैद कर के रखा गया है, जिसमें चारा पानी की व्यवस्था नही होने के कारण प्रतिदिन गौवंशो की मृत्यु आम बात हो गई है गुरुवार 20 नवंबर को गौ सेवक नगरगांव गौशाला का निरिक्षण करने पहुंचे तो पाया कि चार गौमाता मृत अवस्था में हैं और दजनों गौवंशो का कंकाल पड़ा हुआ है जिसके बारे में जानकारी लेने पर वहा की रोजगार सहायिका द्वारा गौसेवको को यह कहा गया कि आप लोग नेतागिरी कर रहे हो
रोजगार सहायिका के इन शब्दों से आहत गौसेवक सीधे जनपद कार्यालय पहुंच गए ओर लिखित में जनपद सीईओ को शिकायत कर उचित कार्यवाही की मांग की
वहीं गौसेवकों का यह भी कहना है कि कुछ दिन पूर्व नगरगांव में नरेंगा मजदूरो को बाहर ठेकेदारी के तहत कार्य के लिए भेजे थे जिससे ट्रेक्टर ट्रॉली से गिरकर मजदूर की मृत्यु हो गई थी जिसका जम्युप्रतिवेदन अभी तक नही मिला है और न ही कार्यवाही हुआ है उक्त मामले में कार्यवाही न होने से रोजगार सहायक के हौसले बुलंद है, और इसी के चलते अब नगरगांव गौठान में गौवंशो की मृत्यु आम बात हो गई है जिससे समस्त गौ सेवको में काफी आक्रोश है, गौवंश की मृत्यु पर कार्यवाही नही होने की स्थिति में समस्त गौसेवको एवं समस्त हिंदू संगठनो द्वारा उग्र आंदोलन और जनपद कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी भी दी गई है
क्या कहते हैं जनपद सीईओ

गौसेवक मोहन सोन मनीष धीवर नीलकमल साहू चन्दन निषाद हेमन्त यादव राजू जातू आदि के द्वारा की गई शिकायत पर सीईओ जनपद ने कहा कि उन्होंने मृत गायों के पोस्ट मार्डम के लिए पशु चिकित्सक को बोला है ताकि मृत्यु का सही कारण स्पष्ट हो मामले में जांच कराकर उन्होंने उचित कार्यवाही की बात कही है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811