Let’s travel together.

घना कोहरा पड़ा , हाईवे 18 पर वाहन चालकों को कोई परेशानी  

0 93

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

दीवानगंज क्षेत्र में बुधवार को घना कोहरा छाया ,50 मी तक का भी व्यक्ति कोहरे के कारण दिखाई नहीं दे रहा था दिन में भी रात जैसी ठंड पड़ रही है। साथ ही क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 15 नंबर से लेकर 19 नवंबर की रातें सीजन में सबसे सर्द रही। तीन दिन में 5 डिग्री से अधिक तापमान गिरकर न्यूनतम पर पहुंच गया है। पश्चिमी विक्षोभ और पछिया हवा से गलन वाली ठंड बढ़ गयी है। आलम यह है कि शाम होते ही लोग घरों में दुबक रहे हैं। 5 दिन से लगातार ठंड से लोगों को कोई राहत नहीं मिल सकी। तापमान लुढ़कने से ठंड बढ़ गई है जिससे लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई है मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। दो से तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चलने का अनुमान है जिससे कनकनी से अभी राहत की उम्मीद नहीं की जा सकती है। बुधवार सुबह तो 50 मीटर तक का व्यक्ति स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरा इतना घना था कि भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर वाहन चालकों को परेशानी हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811