Let’s travel together.

एसबीआई बैंक शाखा द्वारा पालिसी धारक के पारिवार को दुर्घटना मृत्यु पर बीमा दावा अंतर्गत ₹10 लाख राशि का चेक सौंपा गया

0 71

– रंजीत गुप्ता शिवपुरी

भारतीय स्टेट बैंक गुरुद्वारा चौक शाखा, शिवपुरी द्वारा एसबीआई जनरल इन्स्युरेंस कंपनी लिमिटेड के पर्सनल एक्सिडेंटल इंश्योरेंस के रुपये 500/- मात्र के पालिसी धारक के पारिवार दुर्घटना मृत्यु पर बीमा दावा अंतर्गत ₹10 लाख मात्र की राशि का चेक उनके परिवार को सौंपा गया।
इस अवसर पर शाखा के मुख्य प्रबंधक अविनाश यादव, फील्ड अधिकारी हेमंत उपाध्याय, संजय वर्मा एवं शाखा के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा सामान्य ग्राहकों के लिए एसबीआई जनरल इन्स्युरेंस कंपनी लिमिटेड के माध्यम से पर्सनल एक्सिडेंटल इंश्योरेंस किया जाता हैं जिसमे मात्र दो हजार की प्रीमियम पर 40 लाख तथा मात्र एक हजार प्रीमियम की पर 20 लाख का तथा 500 रूपये की प्रीमियम पर 10 लाख मात्र का दुर्घटना बीमा कवरेज उपलब्ध कराती हैं।

भारतीय स्टेट बैंक की गुरुद्वारा चौक शाखा शिवपुरी इस तरह के क्लेम स्वीकृत कराने में अग्रणी रहा हैं तथा पूर्व में भी पुलिस सेलरी पैकेज के तहत आरक्षक के एक्सीडेंट के पश्चात उनके परिवार को एक करोड़ की राशि तथा ITBP के जवान की सामान्य मृत्यु के पश्चात परिवार को दस लाख की राशि प्रदाय की गई थी I

कार्यक्रम में एसबीआई अधिकारियों ने दिवंगत ग्राहक सुश्री निर्भया (बदला हुआ नाम) को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों में उकेरा विकसित भारत का सपना, भाषणों में रखे प्रभावी विचार     |     वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगी     |     बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब के तीन दिवसीय उर्स का समापन, कुल की दुआ में मांगी अमन-चैन की दुआ     |     गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811