Let’s travel together.

भाजपा द्वारा सफाई दरोगा के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर चक्काजाम

0 244

रायसेन ।जिले की सिलवानी नगर परिषद की सफाई दरोगा माला चंदेल द्वारा नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मोनू मतांबर और कालू मतांबर के खिलाफ गाली-गलौज का मामला दर्ज कराए जाने के बाद विवाद गहरा गया है। मामले के विरोध में बुधवार को सिलवानी थाने का घेराव किया गया। बाद में नाराज भाजपा कार्यकर्ता थाने के सामने राजमार्ग 44 पर बैठ कर चक्काजाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

घेराव में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने दरोगा माला चंदेल पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला मंत्री संदीप शर्मा, सहित बड़ी संख्या में पार्षद, व्यापारी, भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811