भोपाल। पेडल टू प्लांट टीम भारत के दिल भोपाल पहुँची, जहाँ उनका हार्दिक स्वागत किया गया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीम को अपनी शुभकामनाएँ दीं।
मुख्यमंत्री ने इस अद्भुत मिशन की सराहना की, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, फिटनेस और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने टीम के उस प्रेरणादायक अभियान की प्रशंसा की जिसमें वे अरुणाचल प्रदेश से गुजरात तक साइकिल यात्रा कर रहे हैं, 7 राज्यों और 100+ शहरों को कवर करते हुए पूरे देश में 1 लाख से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिए हुए हैं।

इस अवसर पर भोपाल की बेटी अंजना यादव भी इस हरित मिशन पेडल टू प्लांट से जुड़ गई हैं जो मध्य प्रदेश की सक्रिय भागीदारी और हरित भारत के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
मुख्य अंजना यादव अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही
एक छोटे से गांव सेमरी रायसेन जिला भोपाल मध्य प्रदेश से हे ,फील्ड मैं 5 साल से अपनी एक्टिविटी कर रही हे एडवेंचर में पेडल टू प्लांट ,नया भारत , हरा भारत| समर्पित करते हैं सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं वर्षगांठ को
उपलब्धि
यूरोप की सबसे ऊँची चोटी माउंट एल्बोरस 15 अगस्त 2023 को
ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट कोसियस्ज़को 15 अगस्त 2024 को
मलेशिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट किनाबालु पर भी चढ़ाई
2018 से 2019 तक कुल 20 पर्वतों पर चढ़ाई
1.खेल उपलब्धि पुरस्कार|
2.शारीरिक शिक्षा में स्वर्ण पदक विजेता|
3.आरजीपीवी विश्वविद्यालय, कबड्डी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार|
4.21km एसबीआई मैराथान|
5.17 राष्ट्रीय,कबड्डी ,खो खो, हॉकी,
और मेरा नया लक्ष्य विश्व की सबसे ऊंची
चोटी माउंट एवरेस्ट पर 2026 में जाना है
मध्यप्रदेश का अभ्युदय
नवंबर से कृषि एवं कृषि उद्योग एवं कृषि संस्कृति के विकास पर केंद्रित होगा.
जल गंगा संवर्धन|

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एवरेस्टर निशा स्किल फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की और युवाओं से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हर युवा को इस विचार को अपनाना चाहिए
“पेडल टू प्लांट – चेंज बिफोर क्लाइमेट चेंज।”
एवरेस्टर निशा और 8 वर्षीय नन्ही साइकिलिस्ट निस्सा बारोट के नेतृत्व में यह मिशन युवा शक्ति, संकल्प और हरित भविष्य का प्रतीक बन चुका है।
पेडल टू प्लांट का यह सफर पूरे भारत में लोगों को प्रेरित कर रहा है एक पैडल, एक पौधा, एक उद्देश्य — हरित कल की ओर!
सभी कार्यक्रम एवरेस्टर निशा स्किल फाउंडेशन द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के सहयोग से आयोजित किए जा रहे हैं