रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन
मंडीदीप नगर पालिका के वार्ड 14 सतलापुर मे स्थित माँ शारदा स्कूल की शिकायत के बाद अब नगर के अन्य निजी स्कूलों पर भी सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है! कि नगर में करीब 2 दर्जन से अधिक निजी स्कूल नियम विरुद्ध तरीके से संचालित हो रहे हैं! जिन पर जिम्मेदार विभागों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, कई स्कूल ऐसे हैं जिनके पास ना खेल मैदान है, ना पुस्तकालय, ना फायर सेफ्टी सिस्टम, और ना ही बच्चों की संख्या के अनुसार बैठने की उचित व्यवस्था। इसके बावजूद ये संस्थान लगातार संचालित हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा मानकों के ये स्कूल बच्चों के भविष्य और सुरक्षा दोनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर किन अधिकारियों या किनकी मिलीभगत से ये स्कूल मानकों को ताक पर रखकर चल रहे हैं?
नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे सभी स्कूलों की संवेदनशीलता से जांच की जाए और जो भी संस्थान नियम विरुद्ध पाए जाएं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
स्कूल को दी जाने वाली परमिशन मे गलत जानकारी देकर परमिशन हासिल कर दी जाती है!जिसमे शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी की मिलीभगत होती है!निरिक्षण के दौरान भी जाँच नहीं की जाती है!