शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
ग्राम विनायकपुर के पास एक स्कूल वाहन एवं मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक सवार युवक हुआ गंभीर रूप से घायल। डॉक्टर ने किया जिला अस्पताल रेफर
पुलिस सूत्रों के अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल की वाहन बच्चों को छोड़ने गई थी। दूसरी तरफ से अपनी बाइक क्र एमपी 38 एमए 0938 से ग्राम ढिमरोली निवासी 25 वर्षीय युवक भरत बंसल पिता रघुवीर बंसल अपनी नानी के घर ग्राम बरखुआ जा रहा था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार सरस्वती शिशु मंदिर का स्कूल वाहन छुट्टी होने पर बच्चों को छोड़ने गांव जा रहा था कि ग्राम विनायकपुर के पास स्कूल वाहन एवं बाइक की जोरदार भिड़ंत होने से युवक बाइक समेत स्कूल वाहन से टकरा गया टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक फिक कर स्कूल वाहन के कांच से टकराया जिससे कांच चकनाचूर हो गया जिसमें भरत बंसल गंभीररूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद स्कूल वाहन चालक मौके से फरार हो गया ।
दुर्घटना में घायल हुए युवक को सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा उपरांत मामला दर्जकर स्कूल वाहन को जब्त कर चालक नत्थूसिंह नामदेव निवासी गंभीरिया बेगमगंज की तलाश शुरू कर दी है