पत्नी की लात घूंसे मारकर तकिया से मुंह दबाकर हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
– चरित्र शंका के चलते विवाद के बाद तकिए से मुंह दबाकर पत्नी की हत्या की
– पुलिस को लगातार गुमराह करता रहा आरोपी पति
– थाना बाड़ी में अपराध क्रमांक 298/2025, धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज
रायसेन ।जिले के बाड़ी में पुलिस ने अपनी पत्नी की लात घूंसो मर कर तकिया से मुंह दबाकर हत्या करने वाले आरोप पति को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने चरित्र शंका के चलते विवाद के बाद तकिए से मुंह दबाकर पत्नी की हत्या की थी।
घटना 23 अक्टूबर, की सुबह 8 बजे के आसपास हुई थी। मृतक की पहचान शांति बाई आदिवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए कपड़े के तकिए को भी जब्त कर लिया है।
आरोपी नितेश मालवीय (35) निवासी वार्ड क्रमांक 14, वजीरगंज कॉलोनी, बाड़ी ने पहले पुलिस को सूचना दी थी कि 22 अक्टूबर, को सुबह उठने पर उसने अपनी पत्नी को जमीन पर मृत पाया। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और उसे सुरक्षित कर एफएसएल जांच अधिकारियों को बुलाया गया।
एसडीओपी नीलम चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने एक जांच टीम गठित की। जांच के दौरान मृतका का पति नितेश मालवीय संदेह के घेरे में आया।

पुलिस की सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद में उसने अपनी पत्नी के साथ मुक्के और लात से मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसने पास रखे तकिए से उसकी सांस रोककर हत्या कर दी।
जांच के बाद थाना बाड़ी में अपराध क्रमांक 298/2025, धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। घटनास्थल पर मिले सबूतों और गवाहों के आधार पर नितेश मालवीय को आरोपी पाया गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे एवं अनुविभागीय अधिकारी बाड़ी नीलम चौधरी के मार्गदर्शन में आरोपी नितेश मालवीय को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार किया गया।