वर्ल्ड बैंक और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त दल ने जिला अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों का किया निरीक्षण
जिले में कोविड नियंत्रण और प्रबंधन व्यवस्थाओं पर संतोष जताया
देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल
वर्ल्ड बैंक और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त दल द्वारा गुरूवार को भोपाल जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण किया गया। दल ने कोविड-19 के दौरान अस्पतालों में कोविड मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए किये गए कार्यों एवं संसाधनों की जानकारी ली।

संयुक्त दल द्वारा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं जयप्रकाश जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान सीएमएचओ डॉ प्रभाकर तिवारी ने सेम्पलिंग की व्यवस्था, आई.सी.यू., ऑक्सीजन प्लांट, ऑक्सीजन सप्लाई, उपकरणों, दवाईयों की स्थिति, नवाचारों, सामुदायिक सहभागिता की जानकारी दल को दी । पांच सदस्यीय संयुक्त दल में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से विभूति कुमार सिंह, वर्ल्ड बैंक से दिनेश नायर, अनघा घोष, तान्या गुप्ता एवं राज्य स्तर से नोडल अधिकारी एवं कार्यपालन यंत्री, मनोज शर्मा उपस्थित रहे।