Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

0 94

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है। दीपावली का उत्सव हम सभी के जीवन में नए उत्साह, नई उमंग और नई ऊर्जा लेकर आता है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा है कि यह पर्व प्रभु श्रीराम की अयोध्या वापसी का प्रतीक है, जब पूरी अयोध्या दीपों की पंक्तियों से आलोकित हुई थी। उसी भावना से हमें अपने जीवन, समाज और प्रदेश को भी उजियारे से भर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि दीपावली का यह उत्सव न केवल प्रकाश और उल्लास का पर्व है, बल्कि यह अच्छाई की विजय, मर्यादा, त्याग और आदर्श जीवन के प्रेरणास्रोत श्रीराम के संदेशों को आत्मसात करने का अवसर भी है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि दीपावली का पर्व हमें स्वच्छता, स्वास्थ्य और सद्भाव का संदेश देता है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने आग्रह किया कि त्योहार के दौरान खान-पान में संयम रखें, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प के अनुरूप मध्यप्रदेश निरंतर विकास और जनकल्याण की दिशा में अग्रसर है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कामना की है कि दीपों की जगमगाहट प्रदेश और देश को नई ऊँचाइयों पर ले जाये। दीपों का यह पर्व प्रदेश की जनता के जीवन में समृद्धि, सौहार्द, आपसी प्रेम और भाईचारे की नई रोशनी लेकर आयेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811