– किसान संगठन ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
सैय्यद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर किसान संगठन गैरतगंज ने आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार गैरतगंज को सौंपा। यह ज्ञापन ‘भाव दो, खाद दो’ अभियान के तहत प्रस्तुत किया गया है, जिसमें किसानों की समस्याओं के तत्काल निराकरण की मांग की गई है।
किसान संगठन ने शुक्रवार को तहसीलदार गैरतगंज के माध्यम से सौंपे गए ज्ञापन में प्रमुख माँगे उठाई हैं जिसमे सोयाबीन सहित सभी फसलों की खरीदी एमएसपी पर सुनिश्चित किये जाने, गैरतगंज क्षेत्र में डीएपी एवं यूरिया खाद की भारी कमी को तुरंत दूर किये जाने, किसानों की फसल क्षति का सर्वे तुरंत कराकर राहत पहुंचाने, किसानों को अभी तक राहत राशि या फसल बीमा का लाभ नहीं मिला है, उन्हें सर्वे कराकर राहत राशि प्रदान की जाने, सीएम हेल्पलाइन पर बीमा संबंधित शिकायतों को सीधे बीमा कंपनी को भेजा जाकर त्वरित निराकरण की मांग की है। ज्ञापन में किसान संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया जाता है, तो वे आगामी समय में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।