Let’s travel together.

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खाद वितरण व्यवस्था सुगम बनाने के दिए निर्देश

0 105

– कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में केन्द्रीय मंत्री ने खाद वितरण, सोयाबीन फसल क्षति सहित अन्य बिन्दुओं की समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश

रायसेन।केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में खाद की उपलब्धता तथा वितरण की समीक्षा की गई। साथ ही अधिक बारिश होने से सोयाबीन फसल को हुई क्षति का आकलन करने और सांसद खेल महोत्सव के आयोजन के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, पूर्व केबीनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह तथा श्री राकेश शर्मा भी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा जिले में खाद के आवंटन तथा वितरण व्यवस्था के बारे में अवगत कराया गया।
बैठक में केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने क्षेत्रवार खाद के आवंटन, स्टॉक तथा वितरण व्यवस्था की जानकारी लेते हुए कहा कि खाद वितरण व्यवस्था को सुगम बनाया जाए। वितरण केन्द्रों पर काउंटर्स की संख्या बढ़ाएं तथा टोकन व्यवस्था सुचारू हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खाद की कालाबाजारी ना हो, यह सुनिश्चित किया जाए। कहीं से खाद कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर संबंधित पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने वीसी के माध्यम से केन्द्रीय मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को भी खाद के आवंटन के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों से कहा कि जिले में खाद के आवंटन और वितरण के संबंध में किसानों से चर्चा करें। इसके अतिरिक्त अधिकारी, सोसायटी स्तर पर भी अग्रिम सूचना किसानों को दें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को एनपीके का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाए।

केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने जिले में सोयाबीन फसल को हुई क्षति का आकलन कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए, जिससे कि प्रभावित किसानों को आरव्हीसी 64 या प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से राहत उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने सोयाबीन फसल क्षति के आकलन हेतु क्रॉप कटिंग कराने के भी निर्देश दिए। सिलवानी क्षेत्र में बाढ़ से मकानों को हुए नुकसान की राहत राशि वितरण की जानकारी लेते हुए कहा कि जिन लोगों के मकान पूरी तरह नष्ट हो गए हैं या मरम्मत योग्य नहीं बचे हैं उनके प्रस्ताव भेजे जाएं, ऐसे प्रभावितों को पीएम आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत किए जा सकें। बैठक में विदिशा संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव के आयोजन हेतु की जा रही तैयारियों की भी जानकारी लेते हुए दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सहायक कलेक्टर श्री कुलदीप पटेल, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार सहित संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811