Let’s travel together.

पुलिस,प्रेस लिखे वाहन बन रहे जांच से बचाव का जरिया,अपराधों में भी लिप्त ऐसे वाहन पकड़ाए,फिर भी नहीं लग रहा अंकुश

0 104

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन 

नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों “पुलिस” और “प्रेस” लिखे वाहनों का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है। ऐसे वाहन खुलेआम सड़कों पर फर्राटे भरते देखे जा सकते हैं, जबकि इनमें से अधिकतर का न तो पुलिस से और न ही पत्रकारिता से कोई वास्तविक संबंध होता है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा नगर में जगह-जगह जांच पाइंट तो बनाए गए हैं, जहां आम वाहनों की जांच होती है, परंतु “पुलिस” या “प्रेस” लिखे वाहन जांच से आसानी से बच निकलते हैं। नतीजतन, कई बार इन्हीं वाहनों का उपयोग संदिग्ध और अवैध गतिविधियों में भी किया जाता है। कई ऐसे वाहन पूर्व में पुलिस के हत्थे भी चढ़ चुके हैं।
इन फर्जी प्रेस और पुलिस लिखे वाहनों ने न केवल कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है, बल्कि सच्चे और निष्ठावान पत्रकारों की छवि पर भी दाग लगाया है। पत्रकारिता के नाम पर कुछ कथित लोग गले में बैग और चैनल आईडी लटकाकर, प्रेस कार्ड जेब में रखकर सड़कों पर सक्रिय हैं — जो पत्रकारिता के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।तथा अडीबाजी को अंजाम देने से नहीं चूक रहे है तब अधिकारी कर्मचारी भी पत्रकारिता को कोसते दिखाई दे रहे है।
इस प्रकार की गतिविधियाँ प्रशासनिक व्यवस्था में भी बाधा उत्पन्न कर रही हैं। अधिकारी-कर्मचारियों को यह पहचानना मुश्किल हो जाता है कि कौन असली पत्रकार है और कौन फर्जी। नतीजा यह होता है कि वास्तविक पत्रकारों को भी संदेह की दृष्टि से देखा जाने लगा है।
हालांकि कुछ समय पहले जिला प्रशासन द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों की सूची जारी की जा चुकी है, फिर भी ग्रामीण इलाकों से लेकर सांची, सलामतपुर, दीवानगंज और भोपाल-विदिशा तक के लोग इस क्षेत्र में पहुंच कर पत्रकारिता को कलंकित कर रहे है फर्जी प्रेस वाहनों की चर्चा आम है। इन वाहनधारकों के कारण न केवल पत्रकारिता की साख खतरे में पड़ रही है बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। पुलिस को पुलिस, एवं प्रेस लिखे वाहनों की सख्त जांच करने की जरुरत मेहसूस हो रही हैं।इस मामले में इनका कहना है।।
हम पुलिस, प्रेस लिखे वाहनों की भी जांच करेंगे वाहन के साथ पुलिस प्रेस शब्द का स्तेमाल करने वालों की भी जांच की जायेगी ।गलत पाये जाने पर कडी कार्यवाही की जायेगी।जेपी त्रिपाठी थाना प्रभारी सांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811