Let’s travel together.

बालिका दिवस पर कार्यक्रम समन्न्न, बेटी केवल घर की नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की शक्ति

0 99

मंडीदीप,रायसेन। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शनिवार को एक्सिलेंस स्कूल रायसेन के सभागार में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
यह आयोजन कृषक सहयोग संस्थान द्वारा एक्सेस टू जस्टिस परियोजना के अंतर्गत आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा, समान अवसरों और सशक्तिकरण के साथ साइबर अपराधों से बचने के लिए वक्ताओं ने जानकारी दी।

मुख्य अतिथि एक्सीलेंस स्कूल की प्राचार्य स्वाति चौहान ने बालिकाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सबल बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अबला नही सबला बनें,प्रतिदिन ध्यान योग और मेडिटेशन करें,सबल,सक्षम और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रयास करें।

ऊर्जा डेस्क प्रभारी श्रेया विष्वकर्मा ने बालिकाओं को पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आप कभी भी पुलिस की सहायता के लिए 100,1090,1908,112,नंबर याद रखें। पुलिस आपकी साथी सहयोगी है,निडरता के साथ गलत का विरोध करें।

बाल कल्याण समिति की सदस्य ममता पटेल ने कहा बाल कल्याण समिति बच्चों के हित और अधिकारों की रक्षा के लिए है।
समिति सदस्य अमीषा चतुर्वेदी ने कहा कि बच्चों पर अपराध कहीं हो सकता,कोई भी कर सकता है,अपराधी कोई भी हो छुपाएं नहीं,अपने विस्वसनीय को बतलाएं।

रायसेन पुलिस के साइबर एक्सपर्ट सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने बालिकाओं को सोशल मीडिया और ऑनलाईन फ्रॉड से बचने के लिए टिप्स दिए। उन्होंने वॉट्सऐप फेसबुक और इंस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया पर अनजान को मित्र न बनाने की सलाह दी।

कृषक सहयोग संस्थान के निदेशक डॉ एच बी सेन ने बताया कि संस्था बाल अधिकारों की रक्षा और न्याय तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए जिले भर में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। संस्था पिछले तीन वर्षों से बाल विवाह, बाल एवं शोषण, बाल तस्करी और बाल श्रम जैसे विषयों पर कार्य कर रही है।
जानकारी देते हुए जिला समन्वयक अनिल भवरे ने बताया कि शासन और संस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लड़कियों को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में अपनी क्षमताओं को विकसित करने का अवसर मिले। बालिका सुरक्षा एवं समानता के संदेश को प्रसारित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह रोकने संकल्प दिलाया। साथ ही समुदाय में बाल विवाह और बाल शोषण की घटनाओं की रोकथाम और बालिकाओं के अधिकारों के संरक्षण में विद्वानों से कानून और सामाजिक स्तर पर किये जा रहे प्रयासों के लिए जगरूक किया। इस अवसर पर संस्था के शिवनारायण सराठे, राजकुमार साहू सहित 180 बालिकाओं ने भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिसकर्मी बनकर किया डिजिटल फ्राड, बनाए मकान, खरीदे प्लाट, कार     |     जिस घर से विदा होना थी बेटी की डोली, अब उठी अर्थी     |     सुनील सोन्हिया को मालवा संगीत सम्मान से किया सम्मानित     |     फार्च्यून टी एमटी की मनमानी से परेशान किसान चढ़ा हाइटेंशन टावर पर     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही का आरोप, डिलीवरी के लिए आई महिला आधे घंटे तक तड़पती रही     |     अंबाडी-मुस्काबाद के पहाड़ों में पर लगी आग, वन विभाग व ग्रामीणों ने बामुश्किल पाया काबू     |     दो ग्राम पंचायतों को सामुदायिक भवन की सौगात, निर्माण कार्य शुरू     |     कर्मा जयंती पर अंबाडी में निकली भव्य शोभायात्रा     |     हरदा में किसान अधिकार आंदोलन की रणनीति तय, 18 मार्च को कांग्रेस करेगी प्रदर्शन     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा ने घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811