विजी लवानिया गौहरगंज, रायसेन
दशहरे का पर्व औबेदुल्लागंज (हिरनिया) में प्रत्येक वर्ष की तरह ऐतिहासिक रूप से मनाया गया। प्रत्येक वर्ष बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा मनाया जाता आ रहा है परन्तु बुराई जस-की-तस है। औ. गंज में बड़े ही धूमधाम से मनाया त्यौहार मनाया गया।
श्री हिंदू उत्सव समिति हिरानिया के तत्वाधान में दशहरा मैदान पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के प्रतिकात्मक पुतलों का दहन किया गया। हिंदू उत्सव समिति द्वारा दो मंच बनाये गये थे। एक पर महावीर जी नृत्य करते हुए दिखाई दिये व दूसरे पर पुरस्कार वितरण किया गया। उक्त अवसर पर आकर्षक आतिशबाज़ी का आयोजन किया गया। दूर-दूर तक लोगों द्वारा अतिशबाज़ी देखी गई। भगवान श्री राम लक्ष्मण की मनोरम झांकी एवं महावीर जी का चोला नृत्य करते हुए मनमोहक रहा। सम्पूर्ण नगर में चल समारोह निकाला गया।

चल समारोह में झांकियों संग हनुमान जी का चोला, श्री राम बजरंग अखाड़ा आकर्षण का केंद्र रहें। सामाजिक बंधु, समाजसेवी, व्यापारीगण द्वारा जगह-जगह स्टाल लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।
चल समारोह मुख्य चौराहे से होते हुए श्री राम मंदिर, मुख्य बाजार से होते हुए दशहरा मैदान पहुंचा श्री राम- रावण युद्ध का मंचन किया गया। उक्त स्थल पर भगवान श्री राम, लक्ष्मण द्वारा 51 फीट ऊंचे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। कार्यक्रम पूर्ण होते-होते रात सवा बारह बजे रावण दहन हुआ, जिसमे जानकारों ने ग्यारह लगना बताया गया। बता दें कि समिति ने रावण दहन का समय रात्रि ग्यारह बजे बताया था। मंडीदीप, गौहरगंज, अमोदा एवं आसपास भी दहशरे का पर्व धूम-धाम से मनाया गया।
श्री हिंदू उत्सव समिति हिरानीया के अध्यक्ष सोनू चौकसे, कार्यकारिणी अध्यक्ष अशोक जायसवाल, सुजीत यादव, सदस्यों पंकज यादव, जगदीश चांदानी, मिंटू अरोरा, हरपाल राजपूत, संजय शर्मा, पामेश यादव, सौरभ खरे, आशीष दीक्षित, पंचू पांडे आदि सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।