– खरीदे वस्त्र, किया पौधारोपण
धीरज जॉनसन दमोह
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर रविवार सुबह जिले के पथरिया तहसील में संचालित आचार्य विद्यासागर हथकरघा केंद्र पहुँचे,जहां उन्होंने व्यवस्था,कार्य और कारीगरों की लगन को देखकर सराहना की।

केंद्र के संचालक ब्रह्मचारी सुलभ भैया ने कलेक्टर को बताया कि इसमें किसी भी जाति, धर्म का व्यक्ति काम सीख कर रोजगार प्राप्त कर सकता है परंतु उसे शराब और मांसाहार का त्याग करना पड़ेगा। काम के लिए प्राथमिकता 35 से 40 साल के युवाओं को इसलिए भी दी जाती है क्योंकि यहां महीन धागों का काम ज्यादा हैं जिसमें आंखों की रोशनी बेहतर होना चाहिए। काम सीखने के बाद भी यहां सालों तक व्यक्ति काम करते रहते हैं।पथरिया के अलावा 8 अन्य स्थान और नदरई गांव में 17 हथकरघा, सीखने वालो को दिए गए है, जहां कपड़े तैयार होते हैं और हमें वापस लाकर देते हैं।हम इन कपड़ो को देवरी के पास बीनाबारा की यूनिट भेजते हैं वहां से इन कपड़ो को स्टोर रूम में या फिर ऑनलाइन बेचने की व्यवस्था की जाती है। बताया गया कि अभी 16 से 17 करोड रुपए का टर्नओवर है। देश के 6 जेलों में भी हथकरघा यूनिट लगी हुई है, जिसमें सागर, आगरा, तिहाड़ जेल, मथुरा, बनारस और मिर्जापुर शामिल है। जहां लगभग 450 से अधिक कैदी काम सीखकर भरण पोषण की राशि भी प्राप्त करते हैं।

कलेक्टर ने वस्त्रों को खरीदा और पौधारोपण भी किया। इस दौरान हथकरघा अध्यक्ष प्रवीण जैन, नगर परिषद अध्यक्ष सुंदरलाल विश्वकर्मा, जमना जैन,राजेश जैन,अनुराग(शेरा) जैन – सगरा, प्रशांत फट्टा,प्रवीण सिंघई, प्रशांत बांझल,अजित जैन, कालू दबग्गर, योगेश चौधरी, संयम,सजल व समिति के सदस्य मौजूद रहे।
कलेक्टर सुधीर कोचर ने कहा कि वह दमोह जिला जेल में भी इस तरह की यूनिट शुरू हो इसके लिए जेल डीजी को पत्र लिखेंगे।