Let’s travel together.

इस्पात गोदावरी हादसा मृतकों के परिवार को छियालिस छियालिस लाख का मुआवजा

0 151

– फेक्ट्री प्रबंधन ने घटना पर जताया गहरा दुख
– अंतिम संस्कार में सामिल हुए विधायक

सुरेंद्र जैन धरसीवां

सांकरा निको।सिलतरा की इस्पात गोदावरी फेक्ट्री में हुए दर्दनाक हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए फेक्ट्री प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों को छियालीस छियालीस लाख का मुआवजा दिया है साथ ही क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा ने भी पचास पचास हजार अपनी ओर से दिए हैं ।
कंपनी के डायरेक्टर विनोद पिल्ले ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखद घटना में हमने हमारे छह सहकर्मियों को खो दिया है जिससे प्रबंधन को भी गहरा आघात लगा है इस दुखद घड़ी में फेक्ट्री प्रबंधन मृतकों के परिवार के साथ खड़ा है प्रबंधन ने मृतकों के परिवार को छियालिस छियालिस लाख रुपए का मुआवजा दिया है जिसमें एक एक लाख अंतिम संस्कार के लिए नगद देना सामिल है साथ ही परिवार के योग्य सदस्य को फेक्ट्री में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा जिनके परिवार में रोजगार योग्य सदस्य नहीं हैं उनके परिवार को 62वर्ष की आयु तक पेंशन सुविधा का लाभ दिया जाएगा साथ ही बच्चों की शिक्षा का खर्च भी प्रबंधन उठाएगा

विधायक की ओर से पचास पचास हजार
क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा इस दुखद घटना के बाद देर रात अस्पताल भी पहुंचे और सुबह मृतकों के परिवार जनों से मिलने के बाद उनके अंतिम संस्कार में भी सामिल हुए विधायक ने अपनी ओर से भी मृतकों के परिजनों को पचास पचास हजार की आर्थिक मदद की है
कांग्रेस का जांच दल पहुंचा फेक्ट्री
इस दुखद घटना के बाद कांग्रेस द्वारा गठित जांच दल मृतकों के परिजनों से मिला ओर घायलों को देखने अस्पताल पहुंचा साथ ही फेक्ट्री पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लेकर घटना के कारणों को जानने का प्रयास किया जांच दल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धनेन्द्र साहू पूर्व राज्यसभा सदस्य श्रीमती छाया वर्मा पूर्व विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा आदि सामिल थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |     जिला पंचायत के वार्ड 3 मेहगांव सीट पर उपचुनाव आज, 84 मतदान केंद्रो पर डाले जाएंगे वोट, मतदाताओं में भारी उत्साह     |     सेवा संकल्प यात्रा में बाइकर्स के साथ दो पहिया वाहन पर चले भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक      |     मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ ने राशन विक्रेता संघ के पत्र से किया किनारा     |     सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811