Let’s travel together.

पुलिया पर पंचायत द्वारा बनाई गई पाइप की रेलिंग,जिस पर स्वच्छता का लिखा संदेश 

0 34

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

ग्राम पंचायत अंबाडी के  नाले पर पंचायत द्वारा  लोहे की रेलिंग लगाई गई है। ताकि बारिश में हादसों को रोका जा सके वही रेलिंग के ऊपर लोहे कि चादर लगाकर उस पर खूबसूरत पेंटिंग कर स्वच्छता का संदेश भी दिया जा रहा है। ताकि ग्रामीण इस संदेश को देखकर खुशी अपने गांव को स्वच्छ रखें।
अंबाडी सरपंच  ने बताया कि गांव का मुख्य मार्ग पर पुलिया बनी हुई है यहां पर कई ग्रामीण से कचरा फेंकने की मना करने के बावजूद भी कचरा फेक रहे थे। बारिश के समय  कचरा  गीला होने के कारण चारों ओर बदबू आ रही थी। जिससे ग्रामीण सहित आने जाने वाले अन्य गांव के ग्रामीण परेशान हो रहे थे। इसी पुलिया से अंबाडी के पहाड़ और दीवानगंज के पहाड़ सहित अन्य जगह से पानी इकट्ठा होकर   पुलिया के ऊपर से बहने लगता है। मुख्य मार्ग होने के कारण कई ग्रामीण पुलिया के ऊपर पानी होने के बावजूद भी निकलते है। उनकी सुरक्षा की दृष्टि से पुलिया के ऊपर लोहे की रेलिंग लगाकर उस पर लोहे की चादर कसकर उसके ऊपर स्वच्छता का संदेश लिख दिया है। ताकि ग्रामीण इस जगह पर अब कचरा ना फेक।  और कभी हादसा ना हो सके।  हादसा हो भी तो पाइप के द्वारा  रोका जा सके।  यह कदम दुर्घटनाओं की रोकथाम के साथ-साथ स्वच्छता और सौंदर्यीकरण की दिशा में भी अहम कदम साबित होगा।  इसके अलावा, नाले के पास सड़क पर कचरा फेंकने की आदत भी आम हो गई थी। रेलिंग लगने के बाद यह अव्यवस्था भी रुकेगी, जिससे गांव का वातावरण स्वच्छ और सुंदर बनेगा। गांव में जहां पर दुर्घटनाओं का अंदेशा है वहां पर इसी तरह से पाइप की रेलिंग लगाई जाएगी ताकि क्षेत्र में हादसों को रोका जा सके। और गांव को स्वच्छ रखा जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811