मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय में शुक्रवार को उमंग दिवस का आयोजन बड़े धूमधाम हर्ष उल्लास के साथ किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रीति कहार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

राजेश्वरी लोधी द्वारा प्रश्नोत्तरी एवम् यशस्वी पांडे द्वारा वाद विवाद प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। बहादुर सिंह नायक एवं ममता पासी द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।

कार्यक्रम के उपरांत विजयी छात्र छात्राओं को प्रभारी प्राचार्य प्रीति कहार एवं समस्त स्टाफ द्वारा सम्मान पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर छात्र छात्राओं सहित समस्त शिक्षक स्टाफ मौजूद रहे।