Let’s travel together.

महिलाओं ने लिया चेयर रेस और रस्साकशी प्रतियोगिता में भाग, रंगोली भी बनाई

0 100

– अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ग्रामीण आजीविका समूह की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका समूह की महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शिवपुरी जनपद की 26 नंबर कोठी पर स्थित पंचायत प्रशिक्षण कार्यालय पर यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस आयोजन में ग्रामीण मिशन की विभिन्न समूह की महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर समूह की महिलाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए चेयर रेस प्रतियोगिता, रस्साकशी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में समूह की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में शामिल हुई महिलाओं को जिला पंचायत की अध्यक्ष नेहा यादव ने पुरस्कार वितरित किए।

आयोजित इस प्रतियोगिता में महिलाओं को उत्साह बढ़ाने के लिए ग्रामीण आजीविका मिशन के डीपीएम डॉ अरविंद भार्गव, कामना सक्सेना, दीपक यादव, प्रमोद श्रीवास्तव, राजा बाबू गुप्ता, समर्थ भारद्वाज, देवेंद्र शर्मा, उर्मिन्दर सिंह, तृप्ति राय, श्री कृष्ण कुशवाह व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिला प्रतिभागियों को शील्ड प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र दिए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |     वास्तविक जरूरतों को पूरा करने वाली हो नई दिव्यांगजन नीति:नारायण सिंह कुशवाह     |     युवा संगम कार्यक्रम में 333 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 272 को मौके पर मिले ऑफर लेटर     |     जिला अभिभाषक संघ चुनाव::किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पदों के लिए होगा चुनाव     |     स्मार्ट मीटर के भारी बिलों से भड़का आक्रोश,महिलाओ ने विद्युत मंडल कार्यालय पर लगाया ताला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811