यूट्यूबर द्वारा सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास
बम्होरी रायसेन। सोमवार को बम्होरी में हिन्दू उत्सव समिति, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने यूट्यूबर उवेश रिपोर्टर द्वारा सिलवानी में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के लिए भ्रामक और आपत्तिजनक खबरें प्रसारित करने विरोध में नायब तहसीलदार महेन्द्र सिंह राजपूत को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि सिलवानी नगर में श्री गणेश विसर्जन चल समारोह को लेकर सोशल मीडिया पर यूट्यूबर उवेश रिपोर्टर द्वारा आपत्तिजनक व भ्रामक खबर प्रसारित की गई है। शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए गणेश विसर्जन चल समारोह को लेकर यूट्यूबर ने अपने पोर्टल और यूट्यूब चैनल पर खूनी संघर्ष और हिंसा जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर गलत खबर चलाई। इससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और समाज को बदनाम करने का प्रयास किया गया। क्षेत्र के सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास किया है।
उक्त यूट्यूबर उवेश रिपोर्टर पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। दो दिन दिवस में कार्यवाही नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
कार्यकर्ताओं मांग की है कि आरोपित का पोर्टल और यूट्यूब चैनल जनसंपर्क विभाग से जांचा जाए। यदि फर्जी पाया जाता है तो शासन के नियम अनुसार धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया जाए।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।