विजी लवानिया गौहरगंज रायसेन
वार्ड नंबर-1 के बिसनखेड़ा टोल नाले क्षेत्र में सोमवार रात नेशनल हाईवे पर बाघ के घूमते दिखा। बाघ की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है।बताया जा रहा है कि बाघ भाजपा के पूर्व पार्षद विजेंद्र गुर्जर की दुकान के सामने से गुजरते हुए हाईवे के किनारे घूमता नज़र आया। वन्यजीव के दिखाई देने की सूचना के बाद क्षेत्र में लोगों की चिंता बढ़ गई है।इन दिनों खेतों में धान की निंदाई का काम चल रहा है,
जिसके चलते बड़ी संख्या में किसान और मजदूर सुबह-शाम खेतों की ओर आते जाते हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने किसानों और धान निंदाई मजदूरों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।ग्रामीणों का कहना है कि रात या तड़के अकेले खेतों की ओर जाने से बचें और संभव हो तो, समूह में ही जाएं। वन्यजीव दिखाई देने पर उसके पास जाने, पीछा करने या उसे छेड़ने का प्रयास न करें।ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने तथा वन्यजीव की मौजूदगी की पुष्टि कर लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। पालतू मवेशियों के सड़क बैठने से शिकार की मंशा बाघ जंगल से सड़क तक आ गया। सीमेंट के जंगलो के खड़े होने से वन्य प्राणियों का दिखना बड़ी बात नहीं है। जंगलों की कटाई भी वन्य प्राणियों का सड़क पर आना बड़ी बात नहीं है।