Let’s travel together.

सम्राट अशोक हलाली डैम के  आधा मी गेट खोलकर 2700 क्यूसेक पानी छोड़ा

0 162

– बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने तक जारी रहेगा
 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

रायसेन जिले सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले सम्राट अशोक हलाली बांध के कैचमेंट एरिया में इनफ्लो होने से डैम का लेवल 459.61/459.61 मीटर एवम जल भराव 100 % हो गया है। बांध का जलस्तर नियंत्रित करने के लिए
गुरुवार सुबह 10:30 बजे पहली बार दो चैनल गेटों को खोला गया है। जिससे 2700 क्यूसेक पानी हलाली नदी में छोड़ा जा रहा है।

2 दिन से भोपाल सहित आसपास के क्षेत्र में झमाझम बारिश से हलाली डैम का जेल 100% हो चुका है।
भोपाल की पतरा नदी और ईट खेड़ी की नदी से लगातार अत्यधिक मात्रा में हलाली डैम में पानी आ रहा है जिससे हलाली डैम का ओवरफ्लो आज से चालू हो गया है। ओवरफ्लो की सूचना मिलते ही क्षेत्र के पर्यटक और ग्रामीण ओवरफ्लो देखने दम पहुंचने लगे हैं।
अशोक सम्राट हलाली डैम में किसानों की खरीफ की फसल हर साल डूब में आने से खराब होती आ रही थी। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ता रहा था। इस समस्या को देखते हुए सरकार ने हलाली डेम के ओवरफ्लो वाले स्थान पर 5 चैनल गेट का निर्माण कार्य पिछले साल ही कराया गया है। निर्माण कार्य में लगभग 24.59 करोड़ रुपए की लागत आई है। इसके लिए 12 मीटर ऊंचाई वाले 5 पिलर का निर्माण कार्य कराया गया है।

सम्राट अशोक हलाली डैम का जल स्तर बढ़ने से 5 गेटों से 1750 क्यूसेक पानी छोड़ा जा सकेगा। इस निर्माण से 27 गांवों के किसानों की 1500 हेक्टेयर जमीन में बोई गई खरीफ की फसल को डूबने से बचाया जा सकेगा। इतना ही नहीं, फसल खराब होने के अलावा निनोद और कायम पुर गांव के रास्ते बारिश के समय में डूब में आ जाने के कारण गांव टापू बन जाया करते थे। अब इन गांवों के रास्ते भी डूब में नहीं आएंगे इससे बारिश के दिनों में यहां से आवागमन चालू रहेगा।
पिलर के ऊपर छत डालकर एक 57.50 मीटर लंबाई बाला ब्रिज का निर्माण भी किया गया है। यह ब्रिज सिंचाई परियोजना के कर्मचारियों के उपयोग के लिए ही रहेगा। यहां से आम लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। विभागीय कर्मचारी इस ब्रिज का उपयोग गेट की मॉनिटरिंग से लेकर सभी आवश्यक कामों के लिए कर पाएंगे। अलग से राशि स्वीकृत कराकर आम लोगों के लिए डाउन स्ट्रीम में दूसरा ब्रिज बनाया गया है इस ब्रिज का उपयोग आम लोगों के आवाजाही के लिए हैं।

ऑफिशियल वर्जन

सम्राट अशोक हलाली डैम का जलस्तर 100% होने पर आधा मीटर तक दो गेट खोले गए हैं जिससे 2700 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जो बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने तक जारी रहेगा
बी के बागुल्या अनुविभागीय अधिकारी
गेट खुलने से हलाली नदी, बेस नदी और बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ जाएगा। इसलिए नदी के तात्या इलाकों में रहने वाले व्यक्ति सतर्क रहे क्योंकि गेट खोलने से जलस्तर में इजाफा होगा।
राजकुमार पंडौले कार्यपालन यंत्री

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     पार्श्वगायक मोहम्मद रफी की 46वीं पुण्यतिथि पर संगीत संध्या का आयोजन      |     संतोष बिलहरा चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष बने     |     चांदोनी नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी     |     संत रविदास कलश रथ यात्रा का भाजपा जिला अध्यक्ष एवं विधायक ने किया स्वागत      |     रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षक को चार साल के सश्रम कारवास की सजा     |     सुल्तानगंज में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी     |     शिव केवल एक देवता नहीं, बल्कि कल्याण, करुणा, त्याग, तपस्या और परम सत्य के साक्षात स्वरूप     |     एसडीएम एक्शन मूड में ,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गंदगी पर SDM सख्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811