– सरपंच संघ ने हड़ताल को दिया समर्थन
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
मनरेगा संघ के उपयंत्रियों द्वारा अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है ।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर डॉ मोहन सरकार ने उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं किया तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। हड़ताल को लेकर शहर के होटल अमोघ में इंजीनियरों ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की ।

जिसमें रायसेन सरपंच संघ जिला इकाई ने भी हड़ताल का समर्थन किया।इस अवसर पर मनरेगा अभियंता संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा सचिव अनुराग राजपूत रोहित राजपूत, सूरजभान सिंह, सतीष अग्रवाल,गजेंद्र कुमार कठाने शेख सिद्धिक कुरैशी सहित
पंचायत राज परिषद सरपंच संगठन के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह, विनोद त्रिपाठी प्रदेश उपाध्यक्ष सरपंच संगठन, सरपंच सैयद मसूद अली पटेल,गढ़ी नन्हे लाल सिलावट, राजू मेहरा ओगंज,शरद पाराशर विनोद नीलेश पाल मोहन पटेल तरावली सैयद दाऊद अली पटेल, आदि मौजूद रहे।

यह है मनरेगा अभियंता संघ की प्रमुख मांगे…
1. संविदा परिश्रम की गणना नियुक्ति तारीख की सेवा अवधि से समक्ष सेवा अवधि वाले नियमित उपेंद्र जी के वेतन के समतुला की जाए वार्षिक वेतन वृद्धि भी मिलने के आदेश तत्काल जारी किए जाएं मनरेगा 2.उपयंत्री की मृत्यु पर उनके आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति मिलने के आदेश जारी किए जाएं ।डॉ मोहन सरकार वादा निभाते हुए किनियमितीकरण के आदेश जारी करें और संविदा से हमें मुक्त किया जाए।
. 3. मनरेगा उपयंत्रियों को किसी भी प्रकार में पद से अलग किए जाने के स्थान पर निलंबित किए जाने का आदेश तत्काल जारी किया जाए ।4.संविदा सेवा नवीनीकरण एक साल नहीं 5 वर्ष की सीआर के आधार पर हो।ताकि वित्तीय वर्ष के आखिरी में उपयंत्रियों का शोषण ना हो सके।
5. निर्मित कर्मचारियों की भांति मनरेगा यूपी यात्रियों के लिए उत्पादन ग्रेजुएट भुगतान के आदेश तत्काल जारी किए जाएं। 1 अगस्त 2023 के बाद सड़क हादसों में मृत हुए एवं रिटायर हुए उपयंत्रियों तको इसका फायदा लेने के आदेश तत्काल जारी किए जाएं।
6. मनरेगा उपयंत्रियों का शोषण पर रोक लगाई जाए हर एक महीने की 1 तारीख से 5 तारीख के बीच उनकी तनख्वाह वितरित की जाए।