Let’s travel together.

सलमान के शो से बाहर हुईं ये एक्ट्रेस जद हदीद संग किसिंग सीन पड़ा भारी

83

बिग बाॅस ओटीटी 2 इस समय खूब सुर्खियां बटोर रहा है। टेलीविजन बिग बाॅस से ज्यादा ड्रामा इस बार बिग बॉस ओटीटी में देखने को मिल रहा है। बीते हफ्ते कई ऐसे कारनामे हुए हैं, जिसे देख दर्शक हैरान रह गए। सबसे ज्यादा जद हदीद और आकांक्षा पुरी के किसिंग सीन को देख सलमान से लेकर टेलीविजन दर्शक सभी शाॅक में थे। अपनी इस हरकत का खामियाजा आकांक्षा को एलिमिनेशन के तौर पर भुगतना पड़ा। बिग बाॅस ओटीटी सीजन 2 के होस्ट सलमान खान ने आकांक्षा और जद को उनके किसिंग सीन के लिए जमकर फटकार लगाई। सलमान ने जद को सीधा नॉमिनेट कर दिया था। जिससे उन्हें बीते हफ्ते के एलिमिनेशन से गुजरना पड़ा।

किसिंग सीन के बाद आकांक्षा पुरी शो से बाहर

बिग बाॅस ओटीटी के सीजन 2 में बीते हफ्ते जिया शंकर, आकांक्षा पुरी और अभिषेक मल्हान घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड थे। तीनों को वीकेंड के वार पर एक टास्क करने के लिए दिया गया। जिसमें उन्हें ये तय करना था कि उनमें से किसे बाहर जाना चाहिए। साथ ही ये शर्त भी रखी गई कि तीनों जितना ज्यादा समय लेंगे बाकी घरवालों के हाथ से बाजी उतनी ही निकलती जाएगी। अभिषेक और आकांक्षा ने जिया का नाम लिया। जिया ने आकांक्षा को चुना। जिसके बाद तीनों में काफी देर तक बहस हुई। इसी बीच सलमान ने आकांक्षा के घर से बाहर जाने की अनाउंसमेंट कर दी।

जद भी हो सकते हैं शो से बाहर

आकांक्षा पुरी के बाद अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि जैद भी शो से बाहर हो सकते हैं। क्योंकि सलमान ने उन्हें खुद नॉमिनेट किया है। सलमान इस बात से काफी नाराज हुए थे कि उनके शो में इससे पहले कभी ऐसी अश्लीलता नहीं हुई है। इतना ही नहीं जद ने बेबिका धुर्वे के साथ बहस कर उन्होंने अपनी पैंट उतार दी थी और बदतमीजी की थी। बिग बॉस ओटीटी में ये सब पहली बार हुआ है, जिसे लेकर सलमान ने घरवालों पर गुस्सा किया और दर्शकों से माफी मांगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |     तीन दिन की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित     |     एमपी टुडे की खबर का असर ::हाइवे पर गड्ढों से हादसों के बाद जागा एमपी आरडीसी; हाईवे-18 पर शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम     |     लावारिश नवजात शिशु को पुलिस की तत्परता से मिला जीवनदान     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धरसींवा, हजारों कावड़ यात्रियों ने किया मुक्तेश्वर धाम में जलाभिषेक     |     शारडा एनर्जी एंड पावर लिमिटेड, सिलतरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |     वेयरहाउस के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मूंग चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811